Top 10 Best New Year Resolutions in Hindi: नए साल के 10 स्वास्थ्य संकल्प

TOP 10 HEALTH RESOLUTION IN HINDI

हर कोई नए साल में कोई न कोई संकल्प (New Year Resolutions) ज़रूर लेता हैं।संकल्प लेना आसान होता हैं पर उनका पालन करना कठिन होता हैं। कुछ संकल्प ऐसे होते हैं जो पुरे हो जाते हैं पर ज्यादातर व्यक्तिओ के संकल्प ऐसे होते हैं जो ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 हफ्ते तक टिकते हैं और फिर टूट जाते हैं।

नव वर्ष में संकल्प लेना जरुरी हैं। यह संकल्प हम मे आनेवाले समय के लिए नए जोश और नई उम्मीद पैदा करते हैं। हम सभी जानते हैं की मनुष्य का स्वास्थ्य ही उसके लिए सबसे बड़ा धन हैं। मनुष्य का पहला सुख हैं – निरोगिकाया !

निचे नए साल के लिए कुछ स्वास्थ्य संबंधी संकल्प दिए हैं जो हर व्यक्ति को सुखी स्वस्थ जीवन के लिए अवश्य लेना चाहिए !!

Best New Year Health resolution in Hindi

  1. वजन नियंत्रण (Weight Control) : शरीर को स्वस्थ और सक्षम बनाने के लिए जरुरी है की हमारा वजन हमारे आयु और उचाई के हिसाब सामान्य होना चाहिए। बेहद कम या ज्यादा वजन होने से शरीर दुर्बल हो जाता हैं और आसानी से रोग पकड़ लेता हैं। इस ब्लॉग पर वजन नियंत्रण संबंधी अनेक उपयोगी जानकारी उपलब्ध हैं। अगर आप का वजन सामान्य से कम हैं तो वजन बढ़ाने के लिए यह पढ़े। अगर आप का वजन ज्यादा हैं और आप मोटापे से पीड़ित हैं तो अपने बढे हुए अतिरिक्त वजन को कम करने हेतु यह पढ़े। अगर आप जानना चाहते है की आपका वजन कितना होना चाहिए तो यह जानकारी पढ़े ।
  2. धूम्रपान छोड़े (Quit Smoking) : अगर आप धूम्रपान या तम्बाखू (Tobacco chewing), शराब (Alcohol), गुटखा इत्यादि नशे की लत से पीड़ित हैं तो कृपया इन विनाशकारी आदत को छोड़ दे। घर में अगर सिर्फ एक व्यक्ति भी नशे से पीड़ित हो तो घर के सारे छोटे-बड़े व्यक्तिओ का सुख, चैन और स्वास्थय छीन लेता हैं। नशे के लत छोड़ने के उपाय जानने के लिए यह पढ़े।
  3. व्यायाम (Exercise) : सप्ताह में कम से कम 5 दिन हर रोज सुबह 30 मिनिट तक चलना (Walking), दौड़ना (Jogging), या Cycle चलाना इत्यादि में से कोई व्यायाम अपने उम्र, वजन और शक्ति के हिसाब से करना चाहिए। Lift का उपयोग करने की जगह सीढ़ीया चढ़े। कम दुरी की जगह जाने किए लिए car या bike का इस्तेमाल करने की जगह पैदल चले। अगर आप को पहले से कोई बड़ी बीमारी है तो व्यायाम चालू करने से पहले अपने डॉकटर की सलाह जरूर ले। व्यायाम करने से होने वाले विभिन्न फायदे जानने के लिए यह पढ़े।
  4. स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) : कई लोग यह सोचते है की वह स्वस्थ है और स्वास्थय बीमा एक फिजूलखर्ची हैं। बिमारी और बुरा समय कभी कह कर नहीं आते हैं। हमें हमेशा अच्छा सोचना चाहिए पर बुरे वक्त के लिए तैयार भी रहना चाहिए। जरुरी हैं के आप अपने साथ अपने माँ, पिताजी और पुरे परिवार का स्वास्थ्य बीमा निकालकर रखे। आप बहुत कम खर्चे में अपने परिवार को स्वस्थ्य बीमा ले कर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थय बीमा का महत्त्व जानने के लिए यह पढ़े।
  5. योग (Yoga) : सप्ताह में कम से कम 5 दिन हर रोज सुबह 15 मिनिट योग करना चाहिए। योग हमेशा सही तरीके से करना चाहिए। जो लोग तेज व्यायाम नहीं कर सकते हैं उन्हें योग जरूर करना चाहिए क्योंकि उम्र के साथ योग हृदयरोग और उससे जुड़े खतरों को कम करता हैं। योग केवल रोगो को ही दूर नहीं भगाता हैं बल्कि योग करने से मन को शांति प्राप्त होती है। आज के दौड़ भाग के तनावपूर्ण जीवन में योग करने से बहोत लाभ प्राप्त होता हैं। योग संबंधी अधिक जानकारी के लिए यह पढ़े।
  6. नींद (Sleep) : स्वस्थ शरीर हेतु पर्याप्त समय तक नींद लेना आवश्यक हैं। जैसे मोबाइल की बैटरी को समय पर charge करना जरुरी होता हैं वैसे ही हमारे शरीर और मन की थकान मिटाने हेतु पर्याप्त समय तक नींद लेना आवश्यक हैं। छोटे बच्चो में 9 से 11 घंटे और वयस्कों में 7 से 8 घंटे तक नींद लेना चाहिए। गर्भवती महिला और वृद्ध व्यक्तिओ को 9 से 11 घंटे तक नींद लेना चाहिए। पर्याप्त समय तक नींद लेने वाले व्यक्ति तनावमुक्त और ऊर्जावान रहते हैं। पढ़े: अच्छी नींद आने के 10 उपाय और घरेलु नुस्खे
  7. हँसे (Laughter Therapy) : सप्ताह में कम से कम 5 दिन हर रोज सुबह 5 मिनिट तक खुलकर हँसे। खुलकर हँसने के स्वास्थय संबंधित कई फायदे हैं। खुलकर हँसने से शरीर की रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं, तनाव कम होता हैं, शरीर को स्फूर्ति देने वाले Endorphins का स्त्रवण होता हैं, ह्रदय रोग से  बचाता हैं और साथ मे हँसने से लोगो में रिश्ता मजबूत होता हैं। आपको जब मौका मिले तब खुलकर हँसना चाहिए।
  8. स्वास्थय परिक्षण (Health Checkup) : अगर आप को कोई बीमारी हैं तो जरुरी हैं की आप डॉक्टर के सलाह अनुसार समय पर स्वास्थ्य जाँच कराते रहे। अगर आप को कोई बीमारी नहीं हैं और आपकी उम्र 30 वर्ष से अधिक हैं तो हर वर्ष कम से कम एक बार आपके परिचित डॉक्टर से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य परिक्षण करना चाहिए। किसी भी रोग का अगर शुरुआत में ही निदान और उपचार चालु हो जाए तो उसे काबू करना आसान होता हैं। आप अपने अपने माता पिता के जन्मदिन पर उनका सम्पूर्ण स्वास्थ्य जाँच करा कर उन्हें स्वास्थ्य का अनमोल तोहफा दे सकते हैं। पढ़े: बड़ी बीमारी से बचना है तो यह 10 जांच जरूर कराए
  9. रक्तदान (Blood Donation) : रक्तदान महादान हैं। आप साल में कम से कम दो बार रक्तदान कर अपने रक्त दान से 5 से 6 जिंदगियो को जीवन प्रदान कर सकते हैं। इस वर्ष संकल्प करे की आप अपने जन्मदिन पर रक्तदान जरूर करेंगे और औरो को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। रक्तदान कौन कर सकता हैं और रक्तदान के क्या फायदे हैं यह जानने के लिए पढ़े – रक्तदान  
  10. सकारात्मक रहे (Be Positive) : केवल शरीर स्वस्थ रहने से ही स्वास्थ्य प्राप्त नहीं होता हैं। निरोगी जीवन के लिए शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहना जरुरी हैं। हमेशा सकारात्मक रहे। क्रोध, ईर्ष्या, निराशा और खुद को कम आंकने के भाव से दूर रहे। अपने मित्र और परिवार को पर्याप्त समय दे। अगर आप का मन शांत और सकारात्मक रहता हैं तो उसका अच्छा असर आपके शरीर पर भी पड़ता हैं। सकारात्मक और आश्वस्त रहने के लिए अच्छी किताबे पढ़े और सकारात्मक लोगो के सम्पर्क में रहे।

नए वर्ष के इन संकल्पो को पूर्ण के लिए जरुरी हैं की आप एक छोटी diary में अपने संकल्पो को लिख ले और हर रोज सुबह एक बार इन्हे जरूर पढ़े। आप चाहे तो अपने कुछ अन्य संकल्प भी उस diary में लिख सकते हैं। ऐसा कोई सकारात्मक वाक्य जो आपको पसंद है और आपको प्रोत्साहित करता हैं, वह भी इन संकल्पो के निचे लिख सकते हैं। अगर आप अपने परिवार को कोई सबसे बड़ा तोहफा दे सकते हैं तो वह तोहफा केवल आपका और उनका स्वास्थ्य ही हैं।

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!