अच्छी नींद आने के 10 उपाय और घरेलु नुस्खे

दिनभर ऊर्जावान और फिट रहने के लिए रात की अच्छी नींद (Sound Sleep) मिलना बेहद जरुरी होता हैं। आजकल के बढ़ते तनाव और दौड़भाग की जिंदगी के कारण लोगों के जीवन से सुख और चैन की नींद गायब हो चुकी हैं। नींद ही वह समय है जब हमारे शरीर और मन को आराम मिलता है और दिनभर होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान को ठीक किया जाता हैं।
कई अध्ययन में भी यह पाया गया है की जो लोग रोजाना रात में कम से कम 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद सोते है उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और ऐसे लोग जल्द बीमार भी नहीं पड़ते हैं। भारत में ही लगभग 15 से 20 प्रतिशत लोगों को Insomnia से पीड़ित है और अच्छी नींद लेने के लिए दवा का सहारा लेना पड़ता हैं। व्यक्ति को अगर लम्बे समय तक अच्छी नींद न मिले तो वह मानसिक रोगी भी बन सकता हैं।
आज इस लेख में हम आपको ऐसे 10 उपाय बताने जा रहे जिन्हे अपनाकर आपको रोजाना अच्छी नींद आएँगी :

अच्छी नींद आने के 10 उपाय और घरेलु नुस्खे  

Top 10 Home remedies for Sound sleep in Hindi

अच्छी नींद / SLEEP आने के 10 उपाय और घरेलु नुस्खे

  1. व्यायाम और योग : रोज रात को खाने के 10 मिनिट बाद 25 से 30 मिनिट तक खुली हवा में जरूर टहले। आप अगर तेजी से चले तो और भी अच्छा। अगर सुबह आपको समय नहीं मिलता तो शाम को 5 से 7 के बिच आप अपने क्षमता के अनुसार Gym में व्यायाम या चलना, साइकिलिंग, तैराकी, जॉगिंग जैसे व्यायाम कर सकते हैं। रात को सोने से पहले बिस्तर पर बैठकर 10 मिनिट अनुलोम-विलोम प्राणायाम अवश्य करे। व्यायाम और योग करने से रात में मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती हैं।
  2. आहार / Diet : भारत में ज्यादातर लोग दिन में कम खाते है और रात में बेहद ज्यादा आहार लेते हैं जबकि हमारे सेहत के हिसाब से हमने रात के समय अल्पाहार लेना चाहिए। रात के समय अधिक तीखा, तला हुआ और क्षमता से अधिक आहार नहीं लेना चाहिए। रात को सोने में और खाने में कम से कम 2 घंटे का अंतर तो होना ही चाहिए। यह नियम अच्छी नींद और बेहतर पाचन शक्ति के लिए जरुरी हैं।
  3. पेय / Drink : कॉफी, चाय,एनर्जी ड्रिंक , शराबऔर इस तरह की उत्तेजित करने वाले पेय से दूर रहे।
  4. कमरा / Room : अपने सोने के कमरे में एक आरामदायक तापमान बनाएं। बहुत गर्म या ठंडे कमरे में नींद नहीं होती। शांत और अंधेरा कमरा शरीर में सेरेटोनिन के स्त्रावण में मदद करता है जिसका संबंध नींद से है।
  5. दिनचर्या / Time-Table : रोज रात सोने और सुबह जागने का समय एक ही रखें। अपनी दिनचर्या में हमेशा समय के पाबंध रहे। छुट्टीवाले दिन भी आपको अपने सोने के समय में ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए।
  6. तनाव / Stress : रात को सोते समय अपने दिमाग में किसी प्रकार के तनाव को न रखे। अपना ध्यान तनाव से भटकाने के लिए कोई ऐसी बात याद करे जिससे आपको ख़ुशी मिलती है या फिर आपकी जिस भगवान में श्रद्धा है उनका कोई मंत्रोपचार धीरे-धीरे मन में करे। आपको अच्छी नींद आएँगी।
  7. नहाना / Bath : कुछ लोगों को रात को सोने के आधा घंटा पहले गुनगुने गर्म पानी से नहाने की आदत होती हैं। रात को सोने से पहले नहाने से दिनभर की थकावट दूर होती है और बेहतर नींद आती हैं।
  8. मसाज / Massage : रात को सोने से पहले सिर की 10 मिनिट तक तेल से हलकी मालिश करने से भी बेहतर नींद आती हैं। ऐसा करने से सिर की मांसपेशियों का व्यायाम होता है और नींद अच्छी आती हैं।
  9. पानी / Water : रात को सोने के पहले अधिक पानी न पिए। रात को सोने से कुछ समय पहले ही अधिक पानी पिने से आपको बार-बार पेशाब जाने के लिए उठना पड़ सकता है जिससे आपकी नींद ख़राब हो सकती हैं। रात को सोने के पहले पेशाब कर सोये। रात को अधिक समय तक पेशाब रोके रखने से पेशाब में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता हैं।
  10. सूर्यप्रकाश / Sunlight : दिनभर में कम से कम 30 मिनिट सुबह शरीर पर सूर्य की किरणें जरुर पड़ने देना चाहिए। इससे हमें विटामिन डी मिलता है जिससे शरीर में सेरेटोनिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे तनाव भी कम होता है और नींद भी अच्छी आती हैं।

क्लिक करे और अवश्य पढ़े – जानिए क्यों सोना चाहिए बायीं करवट पर !

अच्छी नींद के लिए इनसे बचे

  1. रात को सोने से पहले बहुत तेल युक्त भोजन लेने से बचें।
  2. सोने से तुरंत पहले धूम्रपान में अल्कोहल का सेवन नुकसानदायक होता है।
  3. बिस्तर में जाने के बाद TV है वीडियो गेम्स न खेले।
  4. अपने बिस्तर के नजदीक किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ना रखें।
  5. जहां तक हो सके दिन में झपकी या कुछ घंटों की नींद से बचें यह रात की नींद की गुणवत्ता खराब करती है।
  6. नींद के बारे में बहुत ज्यादा चिंता न करें। चिंता करने से नींद नहीं आती।
जिस तरह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए समतोल आहार आवश्यक होता है ठीक उसी तरह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छीं नींद बेहद जरुरी होती हैं। अगर आप अच्छी नींद की कमी से परेशान है तो ऊपर दिए हुए 10 उपाय से आपको sound sleep अवश्य आएँगी और आपको धीरेधीरे नींद की दवा लेने की जरुरत भी महसूस नहीं होंगी।
अगर यह लेख आपको सेहत के दृष्टिकोण से उपयोगी लगता है तो कृपया इसे share अवश्य करे !

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!