Voglibose 0.3 in Hindi: वॉग्लीबोज दवा के फायदे, दुष्परिणाम और डोज़ की जानकारी

voglibose diabetes medicine uses side effects dose in Hindi

वॉग्लीबोज (Voglibose) यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल में रखने के लिए उपयोग में ली जानेवाली मेडिसिन हैं। आज इस लेख में हम Voglibose 0.3 दवा कैसे काम करती हैं, यह दवा कैसे लेना चाहिए, इसके फायदे क्या है, दुष्परिणाम क्या है और Voglibose 0.3 दवा लेते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए इसकी जानकारी विस्तार में देने जा रहे हैं।

वॉग्लीबोज दवा क्या हैं? (Voglibose 0.3 in Hindi)

  • Voglibose यह Type 2 Diabetes में blood sugar level को control में रखने के लिए दी जानेवाली Alpha-Glucosidase Inhibitor group की दवा हैं।
  • Voglibose छोटी आंत में अल्फा-ग्लूकोसाइडेज नामक एंजाइम को रोकता है। यह एंजाइम भोजन को पचाने और शर्करा (ग्लूकोज) में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • Voglibose के प्रभाव से भोजन का पाचन धीमा हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है।
  • यह एंजाइम आंत में हम जो आहार लेते है उससे निर्माण होने वाले ग्लूकोस के अवशोषण (absorption) को आसान बनाता हैं। इस एंजाइम को रोकने से खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोस लेवल जल्द नहीं बढ़ता हैं।
  • इस प्रकार, Voglibose रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, विशेष रूप से भोजन के बाद।

डायबिटीज स्पेशल: ग्लिमपीराइड क्या है, उपयोग, दुष्परिणाम और खुराक की जानकारी

वॉग्लीबोज दवा की खुराक क्या हैं? (Voglibose 0.3 dosage in Hindi)

  • Voglibose दवा 0.2 mg और 0.3 mg की मात्रा में उपलब्ध है।
  • यह दवा अकेले या अन्य दवा के साथ कॉम्बिनेशन में भी उपलब्ध हैं।
  • रोगी के ब्लड शुगर लेवल देखकर डॉक्टर इस दवा का dose और frequency निर्धारित करते हैं। रोगी को आवश्यकता अनुसार यह दवा एक बार या दिन में तीन बार भी दी जा सकती हैं।
  • यह दवा खाने के बाद अच्छी तरह से काम करती है इसलिए यह दवा खाने के साथ या बाद लेने की सलाह दी जाती हैं।

बेहद उपयोगी जानकारी: डायबिटीज की मेटफोर्मिन दवा की A to Z पूरी जानकारी

वॉग्लीबोज दवा के ब्रांड नाम क्या हैं ? (Voglibose 0.3 Brand names in Hindi)

वॉग्लीबोज दवा के ब्रांड नाम की जानकारी:

Brand NameManufacturer
VoliboSun Pharmaceutical Industries Ltd.
VolixSun Pharmaceutical Industries Ltd.
VoboseUSV Ltd.
PPGAbbott
VoglitorTorrent Pharmaceuticals Ltd.
VogliMedley Pharmaceuticals
VoglistarMankind Pharma Ltd.
VozucaDr. Reddy’s Laboratories Ltd.
VoglinormMicro Labs Ltd.
VoglimacMacleods Pharmaceuticals Pvt Ltd.

खुशखबर: Diabetes के रोगी अब ले सकते है Term Plan

वॉग्लीबोज दवा के फायदे क्या हैं? (Voglibose 0.3 benefits in Hindi)

Voglibose दवा लेने से होनेवाले फायदे इस प्रकार हैं:

  • ब्लड शुगर कण्ट्रोल: Voglibose यह टाइप 2 डायबिटीज के मरीज में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, विशेष रूप से भोजन के बाद (postprandial hyperglycemia)।
  • टाइप 1 डायबिटीज नियंत्रण: टाइप 1 डायबिटीज जिसमे रोगी को इन्सुलिन लेना जरुरी होता हैं, अगर इन्सुलिन के साथ शुगर कण्ट्रोल में नहीं रहता है तो Voglibose का उपयोग किया जा सकता हैं।
  • HbA1c: Voglibose यह HbA1c (ग्लोबिन से जुड़ा ग्लूकोज) के स्तर को भी कम कर सकता है, जिससे डायबिटीज को अच्छी तरह से कण्ट्रोल में रखा जा सकता हैं।
  • Insulin लेवल: Voglibose रक्त में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
  • Non Diabetic Hyperinsulinemia: ऐसे रोगी जिन्हे डायबिटीज नहीं है पर उनके शरीर में जरुरत से अधिक इन्सुलिन निर्माण होता है उनमे Hypoglycemia (Low Blood Sugar) के खतरे को कम करने के लिए भी Voglibose दवा का उपयोग होता हैं।
  • Pre Diabetic रोगी: ऐसे व्यक्ति जिन्हे डायबिटीज होने का खतरा अधिक है या जिन्हे बॉर्डरलाइन डायबिटीज है उनमे यह दवा डायबिटीज को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं। – Pre Diabetes क्या होता है ?

डायबिटीज के रोगी जरूर पढ़े: डायबिटीज की कौन सी दवा कब लेना चाहिए ?

वॉग्लीबोज दवा के नुकसान क्या हैं? (Voglibose 0.3 side effects in Hindi)

ऐसे तो यह दवा को सुरक्षित माना जाता है पर कुछ रोगी में नीचे दिए हुए दुष्परिणाम होने का खतरा रहता हैं। जैसे की:

वॉग्लीबोज दवा के सामान्य दुष्परिणाम

  1. पेट फूलना
  2. दस्त
  3. पेट में दर्द
  4. मतली
  5. उल्टी
  6. सिरदर्द

वॉग्लीबोज दवा के गंभीर दुष्परिणाम

  1. एलर्जी: कुछ डायबिटीज के रोगी में वॉग्लीबोज दवा से एलर्जी होने पर खुजली, सूजन, , रैशेस आना, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर कम होना आदि लक्षण निर्माण हो सकते हैं।
  2. लिवर: कुछ रोगी में वॉग्लीबोज दवा से यकृत (लीवर) की समस्याएं निर्माण हो सकती हैं। इसलिए दवा शुरू करने के बाद डॉक्टर लिवर एंजाइम SGPT की जांच कर सकते हैं।
  3. Hypoglycemia: रक्त शर्करा का स्तर बहुत कम होना (hypoglycemia) यह लक्षण कुछ रोगी में होने का खतरा रहता हैं विशेषकर तब जब रोगी दवा लेने के बाद पर्याप्त भोजन नहीं लेता हैं।

क्या आप जानते हैं: क्या Diabetes के रोगी Brown rice खा सकते हैं ?

वॉग्लीबोज दवा लेते समय क्या सावधानी बरते? (Voglibose 0.3 precautions in Hindi)

वॉग्लीबोज दवा लेते समय निम्नलिखित सावधानी बरतना चाहिए:

  • भोजन (Diet): वॉग्लीबोज दवा लेने के समय पर्याप्त मात्रा में भोजन लेना चाहिए अन्यथा ब्लड शुगर लेवल कम होकर Hypoglycemia होने का खतरा रहता है जो की एक गंभीर स्तिथि हैं। अगर आप किसी कारणवश भोजन नहीं करतनेवाले है जैसे की कोई बीमारी, पेट ख़राब होना, जी मचलाना या व्रत आदि तो यह दवा उस दिन नहीं लेना चाहिए।
  • रोग (Disease): अगर आपको पहले से कोई रोग है जैसे की किडनी की खराबी, लिवर की समस्या या आप गर्भवती है तो यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करे।
  • एसिडिटी (Gastric Trouble): अगर आपको Voglibose दवा लेने के बाद अपचन, पेट में गैस, कब्ज, पेट फूलना जैसी समस्या अधिक होती है तो अपने डॉक्टर से जरूर मिले।
  • दवा (Medicine): अगर आप कोई अन्य दवा लेते है जैसे की स्टेरॉयड, डिप्रेशन की दवा, खून पतला करने के दवा या अन्य डायबिटीज की दवा तो इसकी कल्पना अपने डॉक्टर को जरूर देना चाहिए।

शुगर कैसे चेक करे: Diabetes के रोगी घर पर Glucometer से शुगर जांच कैसे करे ?

वॉग्लीबोज दवा से जुड़े सवालों के जवाब

क्या वॉग्लीबोज दवा से वजन बढ़ता हैं ?

वॉग्लीबोज़ लेने वाले 10% लोगों में वजन बढ़ सकता है। यह दवा लेने से भूक बढ़ती है, Insulin sensitivity बढ़ती है जिस कारण से वजन बढ़ सकता हैं।

वॉग्लीबोज की गोली लेना भूल जाए तो क्या करे ?

जैसे ही आपको याद आए कि आप गोली लेना भूल गए हैं, तुरंत गोली लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय निकट है, तो केवल एक गोली लें। भूली हुई खुराक के लिए कभी भी दो गोली एक साथ नहीं लेना चाहिए।

क्या Pregnancy में Voglibose दवा ले सकते हैं ?

प्रेगनेंसी में वॉग्लीबोज़ दवा लेने की सलाह नहीं दी जाती है। वॉग्लीबोज़ यह Pregnancy के Category C की दवा है। इसका मतलब है कि जानवरों के अध्ययनों में भ्रूण को नुकसान पहुंचने के कुछ प्रमाण मिले हैं, लेकिन मानव अध्ययनों में पर्याप्त डेटा नहीं है।

क्या स्तनपान या Breastfeeding में Voglibose दवा ले सकते हैं ?

स्तनपान के दौरान माता ने Voglibose दवा नहीं लेना चाहिए। यह दवा माता के दूध में में आ सकती है और बच्चे को दस्त, उलटी, चिड़चिड़ापन और बेहोशी जैसे दुष्परिणाम हो सकते हैं।

क्या किडनी फेलियर के रोगी वॉग्लीबोज दवा ले सकते हैं?

किडनी फेलियर के रोगी ने वॉग्लीबोज दवा अपने डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए। रोगी की Creatinine level को देखकर डॉक्टर रोगी को Voglibose दवा देना है या नहीं यह निश्चित करते हैं।

Voglibose दवा से कितना शुगर कम होता हैं?

वॉग्लीबोज़ से ब्लड शुगर में कमी की मात्रा व्यक्ति-से-व्यक्ति और खुराक के आधार पर भिन्न होती है। कुछ रिसर्च में, वॉग्लीबोज़ दवा ले रहे लोगों में एवरेज ब्लड शुगर लेवल (HbA1c) को 0.5% से 1% तक कम किया है।

बेस्ट आर्टिकल: Diabetes में कैसा Diet लेना चाहिए ?

अगर आपको Voglibose 0.3 in Hindi: वॉग्लीबोज दवा के फायदे, दुष्परिणाम और डोज़ की जानकारी, यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इसे अपने डायबिटीज के रोगी मित्र परिवार के साथ शेयर जरूर करे।

अगर आपका डायबिटीज या वॉग्लीबोज दवा को लेकर कोई सवाल है तो कृपया नीचे कमेंट में जरूर पूछे।

धन्यवाद !

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!