वजन कम करने के लिए कौन सा व्यायाम करे | Weight loss exercise in Hindi

best exercise for weight loss in Hindi

Weight loss करने के लिए जितना आहार में बदलाव जरुरी है उतना ही व्यायाम (Exercise) को अपने दैनंदिन जीवन का हिस्सा बनाना जरुरी है। कई लोग Weight loss करने हेतु अपना आहार ही कम करते है पर व्यायाम पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं। ऐसा करने से वजन कम होने की जगह बेहद कमजोरी आती है।

Weight loss करने के लिए आपको अपने आहार के साथ-साथ व्यायाम और जीवनशैली में परिवर्तन लाना बेहद जरुरी होता हैं। व्यायाम करने से आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरीज खर्च होती है और वजन नहीं बढ़ता हैं।

Weight loss करने के लिए व्यायाम करना क्यों जरुरी है एवं व्यायाम करने के क्या फायदे है इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयी है :

“The Best Exercise To Lose Weight Is The Exercise You Will Do…!!” 

व्यायाम के फायदे | Exercise benefits in Hindi

  • Calories जलाना : आप जितना अधिक शारीरिक गतिविधिया करते है उतनी अधिक calories जलती है। आप आहार द्वारा जीतनी calories लेते है उससे अधिक calories व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया द्वारा calories जलाते है तो आसानी से Weight loss करने के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। 
  • मोटापे के दुष्परिणाम रोकना : व्यायाम द्वारा आप High Blood Pressure और Cholesterol घटा सकते है। व्यायाम करने से मोटापे से जुडी mental problems से भी छुटकारा मिल सकता है। 
  • अनुशासन / Self Control : अध्ययनो से पता चला है की व्यायाम करने से भोजन खाने की इच्छा से पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है। 
  • चयापचय दर / Metabolism : Weight loss होने पर चयापचय दर धीमी पद सकती है जिससे कमजोरी आ सकती है। व्यायाम से चयापचय में आई इस कमी को भरने में मदद मिल सकती है। 
  • आत्मविश्वास जगाना / Motivation : व्यायाम करने से आप अच्छा अनुभव महसूस करते है। आप में ज्यादा आत्मविश्वास आता है और इससे आपको अपना वजन नियंत्रण का प्रयास जारी रखने की प्रेरणा मिलाती है। 
  • मांसपेशिया / Muscle : Weight loss होने पर चर्बी के अलावा मांसपेशिया भी घटती है। व्यायाम करने से मांसपेशिया मजबूत बनती है और उन्हें व्यर्थ होने से रोकने में मदद मिलती है। 

मोटापा काम करने वाले व्यायाम | Best exercise for weight loss 

व्यायाम द्वारा Weight loss करने के लिए यह जानना जरुरी है की कौन से व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया द्वारा कितनी calories जलती है। एक बार आप को यह पता चल जाए की किस व्यायाम से कितनी calories जलती है तो आप अपने वजन और आहार के हिसाब से कौन सा व्यायाम, कितने समय तक करना है इसका अंदाजा लगा सकते है।

निचे दिए गए तालिका से आप यह पता लगा सकते है की जब आप कोई व्यायाम 30 मिनिट तक करते है तब आप कितनी calories जलाते है।

शारीरिक गतिविधिकिसी निश्चित वजनके लिए 30 मिनिट में जली Calories
Gym की गतिविधि50 kg60 kg70 kg80 kg90 kg100 kg
Aerobics –
सामान्य
145174203232261290
Cycle चलाना – धीरे185222259296333370
सीढी चढ़ना158190222253285317
वजन उठाना – सामान्य7995111127143158
व्यायाम
शारीरिक गतिविधिकिसी निश्चित वजनके लिए 30 मिनिट में जली Calories
प्रशिक्षण व खेल
गतिविधि
 
50 kg60 kg70 kg80 kg90 kg100 kg
Basket
Ball
211253296338380422
Cycle चलाना -माध्यम264317370422475528
Skipping185222259296333370
Running / दौड़ना264317370422475528
Football खेलना132158185211238264
तैरना158222259296333370
Tennis खेलना185190222253285317
चलना – सामान्य106127148169190211
चलना – तेज132158185211238264

Weight loss करने के लिए आप दिन भर में जीतनी calories आहार में लेते है, उससे ज्यादा calories आपको दैनंदिन शारीरिक गतिविधि और व्यायाम द्वारा खर्च करना होता है। सरल भाषा में, जितना आपका incoming है उससे ज्यादा outgoing होना चाहिए।

आपका वजन ज्यादा हो या वजन नियंत्रण में हो, स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए व्यायाम करना और हमेशा fit रहना जरुरी है। अलग-अलग व्यायाम और उनके फायदे संबंधी अधिक जानकारी अगले लेख में देखेंगे !

  Lose Weight ! Gain Health !!

अवश्य पढ़े :

  1. वजन बढ़ने के कारण जानने के लिए पढ़े : Obesity and Weight gain causes in Hindi
  2. कैसे पता करे आपका वजन सामान्य से ज्यादा है या नहीं : How to know if you are overweight or not in Hindi.
  3. Weight loss करने के फायदे जानने के लिए पढ़े : Importance of Weight Loss
  4. Weight loss Program की शुरुआत कैसे करे : How to start the Weight loss Program
  5. संतुलित आहार के साथ Weight Loss : Diet Tips For Weight Loss

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर Whatsapp, Facebook या Tweeter पर share करे !

1 thought on “वजन कम करने के लिए कौन सा व्यायाम करे | Weight loss exercise in Hindi”

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!