फेशियल योगा : चेहरे को हमेशा जवां और खूबसूरत रखे !

स्वस्थ, सुंदर, चमकदार त्वचा किसे पसन्द नही होती। आज हर कोई लंबे समय तक जवां दिखना चाहता हैं। आज सौंदर्य विज्ञान ने भी अपने क्षेत्र में काफ़ी प्रगति की है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने, झुर्रियों को मिटाने, त्वचा में कसाव (tightening) लाने, double chin की समस्या को मिटाने, चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कॉस्मेटिक सेक्टर में कई नए व बेहतर अविष्कारों को खोजा है, जैसे बोटॉक्स, फिलर्स, लेज़र ट्रीटमेंट, RF फेशियल्स आदि। यह चिकित्सा तकनीके काफी असरकारक, खूबसूरती को चार चांद लगानेवाली व फायदेमंद होती है। 

कई बार ऐसा होता है कि ये तकनीक महंगी होने के कारण आम इंसान नही कर पाता। वही बिना खर्चे से होनेवाला फेशियल योगा भी आप को लंबे समय तक जवां रखने में सहायता करता है, फेस की sagging होने से बचा सकते है, फेस को uplift रख सकते है, बशर्ते आप इन योगा poses को नियमित व निरन्तर करे। इन योगा poses को हम natural botox ट्रीटमेंट भी कह सकते है। अगर आप बोटोक्स जैसी सौंदर्य तकनीकों के साथ भी नियमित फेशियल योगा करते हो तो इन कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का असर लंबे समय तक रहता है।  


आपके चेहरे को सुन्दर और जवान रखने के लिए आपने निचे दिए हुए चेहरे का (facial) योग अवश्य करना चाहिए। 

फेशियल योगा के फायदे Facial Yoga benefits in Hindi

नियमित चेहरे का योगा करने से नीचे बताये हुए लाभ होते हैं :

  1. फेशियल योगा से चेहरे के रक्तसंचालन / Blood circulation में सुधार आता है। 
  2. चेहरे की त्वचा में natural कोलेजन तैयार होने में मदत होती है। 
  3. चेहरे में निखार आता है। त्वचा में कसाव ( tightening ) इफ़ेक्ट आता है। 
  4. झुर्रियों का आना लंबे समय तक रुकता है, बशर्ते आप इन्हें नियमित रूप से करे। 
  5. आप काफी समय तक जवां दिखते है। 

तो आइए, जानते है, कुछ Facial Yoga pose के बारे में विस्तार में !

१. गुब्बारा (Ballon) योग / Pump up the cheeks Yoga

इस योगा पोज़ में अपने मुंह मे हवा भरिए। फिर 10 sec के लिए सांस को रोककर रखे। 10 sec के पश्चात मुँह को दाएं बाएं 5-5 बार घुमाए। ऐसा कम से कम 3 – 5 बार करे। 

लाभ 

  • इस योग का निरंतर अभ्यास करने से चेहरे में रक्त संचलन ठीक से होता है, पूरे चेहरे की muscles toned up होती है।
  • चेहरे पर अनावश्यक चर्बी जमा नहीं हो  पाती।
  • मुहांसों की समस्या खत्म होती है।
  • जबड़ों की हड्डियाँ भी मजबूत होती है।
  • गालों में उभार आता है।
  • स्किन की sagging दूर होती है। 

२. जिव्हा (Toungue)को मुँह के अंदर घुमाना 

अपनी जिव्हा को मुँह के अंदर छूते हुए चारों दिशाओं में घुमाए। ऐसा करते वक्त मुँह को बंद रखे। 

लाभ 

  • यह पोज़ करने से गालों के मसल्स में मजबूती आती है। 

जरूर पढ़े – कब कौन सा Yoga करना चाहिए ?

३. दोनों आंखों को कसकर बंद करना  

सबसे पहले कोई भी सुखासन आदि में बैठ जाये। रीढ़ की हड्डी सीधी रखे। दोनों हाथों की मुट्ठियों को कसकर बन्द कर दोनों घुटनों पर रखे। अब दोनों आंखों को कसकर मीचिये। कुछ सेकंड रखकर खोलिए। 
यह क्रिया 8 -10 बार करे। 

लाभ 

  • ऐसा रोज करने से सिर पर पड़ी सलवटें अर्थात झुर्रियां दूर होती है। 

४. Smile smoother पोज़ 

सबसे पहले अपने होटों से अपने दांतों को ढक लेना है और अपने मुँह से ओ (O) shape बनाना है। फिर थोड़ा स्माइल करना है और अपने तर्जनी अंगुली (index finger) को ठोड़ी (chin) पर रखते हुए चेहरे को थोड़ा ऊपर लेकर जाना है फिर नीचे लाना है। यह क्रिया 10- 15 बार करना है। 

लाभ 

  • यह योगा पोज़ नियमित करने से आपकी jaw line, आपकी cheek line, double chin से निजात मिलेगी। 
  • यह पोज़ lower face को uplift करता है साथ ही cheek lines और sagging skin से छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढ़े – कैसे करे अनुलोम विलोम प्राणायाम

५. फिश पोज़ योगा 

गालों को अंदर की ओर करके सिटी बजाने जैसा करे। आपका face फिश के मुँह की तरह बनना चाहिए। करीब 5 से 7 sec तक रुके। यह क्रिया भी 8 – 10 बार करे। 

लाभ 

  • इस एक्सरसाइज से चेहरे की मांसपेशियों में कसाव आता है
  • गालों पर जमा फैट कम हो जाता है
  • ठोड़ी का area tighten होता है, मांसपेशियों में मजबूती आती है
  • यह झुर्रियों को लंबे समय तक रोकने में मदत करता है। 

६. Lip pout pose 

उम्र के साथ हमारे lips व lips के साइड कार्नर भी sag करने लग जाते है। Pout करने से लिप्स के आसपास के muscles की अच्छी एक्सरसाइज होती है साथ ही cheeks व chin area भी tightened होता है। 

७. Flirty Eyes पोज़

अपने दोनों हाथों के तर्जनी अंगुली (Index finger) को दोनों आंखों के नीचे नाक की तरफ पॉइंट करते हुए रखे। फिर जैसा हमने O शेप बनाते हुए दांतों को ढका था, वैसे आपको होठों को करना है। फिर आपको गर्दन को थोड़ा पीछे ले जाते हुए ऊपर की तरफ देखना है और अपने upper eyelid की पलकों को झपकाना है 10 से 15 बार। 

लाभ 

  • इस एक्सरसाइज से eyebrows uplift होती है।
  • आँखों के गड्ढे भरते है।
  • आंखों के आसपास की झुर्रियां भी दूर होती है और त्वचा में tightening effect आता है। 

उपयोगी जानकारी – हाइट बढ़ाने है तो करे ताड़ासन

८. Forehead Smoother योग  

इसके लिए आपको अपने तर्जनी अंगुली (index finger) को दोनों eyebrows के बीचोंबीच रखना है। इसके बाद छत की ओर देखते हुए आपको eyebrows को ऊपर उठाना हैं, नीचे लाना है। ऐसा करीब 15 से 20 बार करना है। फिर आपको उंगलियों से forehead का बीच से लेते हुए कोणों तक 8 से 10 बार massage करना है। 

लाभ 

  • यह एक्सरसाइज आपके forehead पर आनेवाले wrinkles कम करने में मदत करेगा।
  • आपकी eye muscles भी strong होगी।
  • आंखों के आसपास की बारीक रेखाएं कम होगी। 

९. जिराफ पोज़

इस पोज़ को करने के लिए आपको गर्दन की दोनों हड्डियों पर हाथ रखते हुए सीलिंग के ओर देखना है और सीलिंग को kiss करते हुए करना है। कुछ सेकंड रुकते हुए फिर सामने की और देखना है। ऐसा कम से कम 10 से 12 बार करना है। 

लाभ 

  • यह आपके jaw line को uplift करती है, साथ ही नेक लाइन, गले की लूज़ स्किन और चीन की लूज़ स्किन को दूर करती है।
  • चीन, नेक व jaw की muscles को मजबूत करती है। 

१०. गणेशा पोज़ 

इस पोज़ में आपको दोनों गालो में हवा भरना है। फिर दोनों हाथों की उंगलियों को एकदूसरे में अटकाना है और दोनों अंगूठे से दोनों नासाछिद्र (Nostrils) को बंद करते हुए चेहरे को नीचे झुकाना है। इस अवस्था मे जितनी देर सांस रोककर रख सके रहना है, फिर पूर्व अवस्था मे आकर सांस छोड़ना है। यह क्रिया 8 से 10 बार करना है।

लाभ 

  • इस पोज़ के करने से चेहरे में चमक ( Glow ) आता है।
  • झुर्रियों से लड़ने में यह pose काफी परिणामकारी है। 

यह भी पढ़े – खाना खाने के बाद वज्रासन क्यों करना चाहिए ?

११. सिंहासन (Lion Pose) 

इसके लिए घुटने मोड़कर जमीन पर बैठ जाना है और दोनों हथेलियों को घुटनों पर या दोनों घुटनों के बीच रखना है। फिर अपना मुँह खोलकर अपनी जिव्हा को जितना बाहर निकाल सकते है, निकालिये। आंखों को बड़ा करिए। सीलिंग की और देखते हुए 3 से 5 बार शेर के जैसी दहाड़ लगाना है। 

लाभ 

  • यह थाइरोइड के मरीजों के लिए उत्तम आसन है।
  • इसे करने से चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
  • चेहरे की त्वचा में कसाव आता है।
  • इसे नियमित रूप से करने से डबल चीन की समस्या भी दूर होती है। त्वचा जवां दिखती है। 

जरूर पढ़े – रोजाना क्यों करना चाहिए सूर्यनमस्कार

१२. बुद्धा पोज़ 

सुखासन,सिद्धासन या स्वस्तिकासन में बैठे। आंखे बंद करके कुछ देर बैठे व दोनों eyebrows के बीच आज्ञाचक्र पर ध्यान लगाएं। यह पोज़ करते वक्त अपने चेहरे पर हल्की सी मुस्कान रखे। कुछ देर इस अवस्था मे बैठे। फिर दोनों हथेलियों कोआपस में घर्षण कर आंखों को ऊर्जा प्रदान करे। 

लाभ

  • यह आसन मैडिटेशन की तरह आपको कुछ पल के लिए रिलैक्स करेगा साथ ही आपका स्ट्रेस भी कम होगा। 

१३. फेस टैपिंग 

यह थे कुछ facial yoga एक्सरसाइज। इसके साथ अगर आप face tapping और face के कुछ acupressure points को दबाते है तो इसका और अधिक असर आपके चेहरे पर निखार लाने में होता है। इसके लिए अपनी उंगलियों से आपके चीक्स, चीन, फोरहैड, गला, आंखों के नीचे आदि पर उंगलियों से tapping करे, जिससे वहां का blood circulation अच्छा हो और चेहरे में ग्लो आये। 

इसके साथ अपने तर्जनी अंगुली (Index finger) से कुछ acupressure points को 2 सेकंड के लिए दबाए जैसे eyebrows के शुरुआत में, बीच मे और last कार्नर में। लिप्स के साइड में 2 acupressure points होते है, जिसे आप दबा सकते है। कान के ऊपर, बीच में और  नीचे भी पॉइंट्स होते है, उन्हें भी दबाने से चेहरे पे shine आती है। 

जिस तरह हम अपनी बॉडी की एक्सरसाइज करते है, उसे फिट रखने के लिए, toned रखने के लिए,उसी तरह ये फेस की एक्सरसाइज है, फेस को जवां, चमकदार, खूबसूरत रखने के लिए। एजिंग प्रोसेस को तो हम रोक नही सकते, पर उसे कुछ समय के लिए आगे जरूर कर सकते हैं और उनमें हमारी मदत करते है, ये फेशियल योगा। ये एक्सरसाइज आप कभी भी , कहि भी कर सकते हो। ये पूरी तरह सुरक्षित है, कोई साइड इफेक्ट्स नही हैं। 

तो दोस्तों, अगर आप 30 की उम्र में 20 के लगना चाहते हो, लंबे समय तक झुर्रियों को रोकना चाहते हो, तो यह है बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने के लिए, लंबे समय तक जवां वह खूबसूरत दिखने के लिए कुछ फेशियल योगा।

यह भी पढ़े – कपालभाति प्राणायाम कैसे करे ?

अगर आपको यह चेहरे को सुन्दर और जवान रखने के योगा की जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर जरूर करे। 

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!