कोरोना से बचने के लिए कैसा होना चाहिए आपका आहार ? Corona diet in Hindi

कोरोना काल में सभी ने अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक हो गया हैं। अभी तक कोरोना वायरस के खिलाफ न तो कोई ठोस दवा उपलब्ध है और न ही कोई वैक्सीन तैयार हुई है। ऐसे में हमारी मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति ही हमें इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से बचा सकती हैं। देखने में आया है की कई वृद्ध व्यक्ति भी बेहतर रोग प्रतिरोधक शक्ति की वजह से इस बीमारी को हराने में सफल हुए हैं।

मजबूत रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए जरुरी है की हम अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में सभी पौष्टिक पदार्थो का समावेश करे और ऐसी कोई चीज का सेवन न करे जिससे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचे। इस लेख में हम आपको कुछ विशेष उपयोगी आहार घटकों की जानकारी देने जा रहे है जिनका अपने आहार में समावेश कर कोरोना के साथ कई अन्य मौसमी बिमारिओं का सामना कर पाएंगे।

कोरोना से बचने के लिए आपने अपने आहार में क्या-क्या लेना चाहिए इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

कोरोना से बचने के लिए कैसा होना चाहिए आपका आहार ?

  1. Vitamin C : जब से कोरोना वायरस का फैलाव भारत में शरूर हुआ है तब से आपने इस विटामिन का नाम जरूर सुना होगा। Vitamin C रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के साथ हमारे त्वचा को हमेशा जवान रखता हैं, कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता हैं, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता हैं, ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखता है और साथ ही कैंसर से बचाव करता हैं। एक व्यस्क व्यक्ति को रोजाना 90 mg और वयस्क महिला को रोजाना 75 mg Vitamin C की आवश्यकता होती हैं। बच्चों में इसकी आधी मात्रा काफी है। अगर आप स्मोकिंग करते है तो आपको 35 mg अतिरिक्त Vitamin C की जरुरत हैं। Vitamin C की कमी आप सभी प्रकार के खट्टे फल जैसे संतरा, मौसम्बी, कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी, अमरुद लेकर दूर कर सकते है। इसके अलावा ब्रोकोली, पालक, पत्तागोभी, टमाटर, आलू, गाजर लेकर भी Vitamin C की कमी दूर कर सकते हैं। आपके डॉक्टर आपको Vitamin C की गोली भी दे सकते है जिसकी रोजाना के गोली लेने से लाभ होता हैं। पढ़े – Vitamin C के फायदे और आहार स्त्रोत 
  2. Zinc : Vitamin C के बाद Zinc एक ऐसा तत्व है जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारे लिए एक बड़ा हथियार हैं। बेहद कम मात्रा में हमारे शरीर को Zinc की आवश्यकता होती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के अलावा शारीरिक विकास, घाव को भरना, खून का बहाव रोकना, थाइरोइड नियंत्रण, आँखों की रौशनी के लिए, पाचन, वायरस की रोकथाम और इन्सुलिन निर्माण आदि महत्वपूर्ण कार्य में Zinc जरूरी होता हैं। वयस्क पुरुष में रोजाना 11 mg और महिलाओं में रोजाना 8 mg Zinc की आवश्यकता होती हैं। Zinc की कमी दूर करने के लिए आप आहार में रोजाना केला, कीवी, अवाकाडो, स्ट्राबेरी, खजूर, किशमिश, अनार, पालक, मशरूम, सेब, तरबूज, तिल, बादाम आदि का समावेश कर सकते हैं।
  3. Vitamin D : शरीर की हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को सदृढ़ बनाने के लिए विटामिन डी जरुरी हैं। विटामिन सी, जिंक के साथ विटामिन डी की सप्लीमेंट्स कोरोना के मरीजों को दी जाती हैं। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए आप अपने आहार में दूध, दही, कॉड लिवर ऑइल, मशरूम, अंडा और मछली का सेवन कर सकते हैं। सुबह की सूर्य की किरणों से आप मुफ्त में विटामिन डी ले सकते हैं। पढ़े – विटामिन डी का महत्व और स्त्रोत
  4. Protein : हमारे शरीर में बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ एंटीबाडीज निर्माण करने में प्रोटीन का बढ़ा महत्व हैं। प्रोटीन्स हमारे शरीर के निर्माणकारी घटक है। नए कोशिकाओं का निर्माण और शरीर की मरम्मत का काम भी प्रोटीन करता हैं। शाकाहारी लोगों में अक्सर प्रोटीन की कमी देखी जाती हैं। हमारे शरीर को प्रति किलोग्राम 1 gm प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए आपको अपने आहार में दूध, दही, पनीर, दालें, सोयाबीन, चने, राजमा, फलियां बादाम, अलसी, ब्रोकली, सूर्यफुल के बीज, तरबूज के बीज आदि का समावेश करना चाहिए। मांसाहारी लोग अंडा, चिकन, मटन आदि ले सकते है। थाली का कम से कम एक हिस्सा प्रोटीन का जरूर होना चाहिए। पढ़े – प्रोटीन का महत्व और आहार स्त्रोत
  5. सब्जियां : अपने आहार में मौसमी ताज़ी सब्जयों का समावेश करें। सब्जियों को अच्छे से साफ़ कर सलाद के रूप में खाए या उबाल कर खाना चाहिए जिससे इनके अंदर मौजूद महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व नष्ट नहीं होंगे। सब्जी को अधिक समय तक पकाने से पौष्टिक तत्व ख़त्म हो जाते है और पौष्टिक तत्व के अभाव से रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो जाती हैं। आपके खाने की आधी थाली सब्जी से भरी होनी चाहिए। पढ़े समतोल आहार में क्या ले ?
  6. साबुत अनाज : आपको अपने आहार में साबुत अनाज को जरुरु शामिल करना चाहिए। आप चोकर युक्त आटा, मल्टीग्रैन आटा, दलिया, ओट्स, ज्वार, बाजरा और रागी जैसे पौष्टिक अनाज को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आपके थाली का एक हिस्सा साबुत अनाज का होना चाहिए।
  7. फल : आपको अपने आहार में फल अवश्य लेना चाहिए। दिन में कम से कम एक फल का सेवन जरुरु करे। फल को कभी भी खाने के साथ न खाए। आपको  स्नैक / नाश्ते के समय फल का सेवन करना चाहिए जिससे आप फ़ास्ट फ़ूड खाने की आदत से बच सकेंगे। फल हमेशा खाना खाने के १ घंटा पहले या खाना खाने के २ घंटे बाद ही खाना चाहिए। डायबिटीज के रोगी सेब, अमरुद, अनार, नासपाती का सेवन कर सकते हैं। पढ़े – फल खाने के विशेष नियम 
  8. आयुर्वेदिक काढ़ा : अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको रोजाना विशेष आयुर्वेदिक काढ़ा भी सेवन करना चाहिए। तुलसी, मुलेठी, दालचीनी, कालीमिर्च, ईलायची, लौंग, गिलोय, गुड़ (स्वादानुसार) का काढ़ा बनाकर आप दिन में 2 से 3 बार ले सकते हैं। वीडियो – घर पर आयुर्वेदिक काढ़ा कैसे बनाये ?
  9. पानी : कोरोना से बचने के लिए और अपनी रोग प्रतिकार शक्ति को बढ़ाने के लिए आपने पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरुरी है। दिनभर में कम से कम 6 से 8 ग्लास पानी जरुरु पीना चाहिए। जब भी आपको प्यास लगे तो पानी जरुरु पिए। अगर आप हल्का गुनगुना पानी पीते है तो आपके सेहत के लिए यह और भी बेहतर हैं।
  10. इनसे रहे दूर : कोरोना से बचना है तो आपको शराब, तम्बाकू, धूम्रपान, गुटखा, रस्ते पर या होटल में मिल रहे फ़ास्ट फ़ूड का सेवन आदि सभी से दुरी बनानी जरुरी हैं। यह आदतें आपकी रोग प्रतिकार शक्ति को कमजोर करती है। अपने सेहत के लिए और अपने परिवार के भलाई के लिए आपको इन सभी बुरी आदतों से परहेज करना होगा।
  11. आयुर्वेदिक जड़ीबूटी : रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए आप उपयोगी आयुर्वेदिक औषधी का उपयोग कर सकते है जैसे की गिलोय, अश्वगंधा, अदरक, लहसुन, लौंग, हल्दी, जिनसेंग आदि ले सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़े – रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय
कोरोना में रोगी की पाचन शक्ति कमजोर रहती है इसलिए उन्हें खाने में आसानी से पाचन हो सके ऐसा आहार ही देना चाहिए जैसे की खिचड़ी, दलिया, फल, फलों का रस आदि।  कोरोना के लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी है और इसलिए जरुरी है की हम सभी पूरी सावधानी बरते, मास्क पहने, दुरी बनाए रखे और ऐसा आहार ले जिससे बिना किसी भी दवा के हमारा शरीर ही इस जानलेवा वायरस को मात दे सके।
आशा है आप सभी को यह जानकारी उपयोगी लगी होगी और इसे आप अपने मित्र परिवार के साथ जरूर शेयर करेंगे। 

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!