गाय और भैस के दूध में कौन सा दूध है बेहतर ? (Best Milk In Hindi)

आयुर्वेद में दूध को सम्पूर्ण आहार कहा जाता हैं। कई एक्सपर्ट की राय है की रोजाना हमें कम से कम एक कप दूध तो जरूर पीना चाहिए। पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा के कारण यह एक श्रेष्ठ आहार हैं। अगर आपको स्वस्थ और फिट रहना है तो आपको रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए।

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है की हमें कौन सा दूध पीना चाहिए ? गाय का दूध या भैस का दूध ! इन दोनों के दूध में पौष्टिक तत्वों की मात्रा और सुपाच्यता में अंतर होता हैं। डेरी प्रोडक्ट्स में भैस के दूध का अधिक उपयोग किया जाता हैं। आज भारत १६.५ करोड़ टन सालाना दूध उत्पादन के साथ विश्व में एक नंबर पर आता हैं।

गाय के दूध और भैस के दूध में से आपको किसे चुनना चाहिए यह आपके ऊपर निर्भर करता हैं। हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है और उसकी जरुरत के अनुसार उसे अपने विकल्प चुनने चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको गाय और भैस, इन दिनों के मौजूद पौष्टिक तत्वों और इनके उपयोगिता की जानकारी देने जा रहे है जिससे आप सही विकल्प को चुन सके।

cow-buffalo-milk-better-hindi

गाय और भैस के दूध में कौन सा दूध है बेहतर

1. प्रोटीन 

भैस के दूध में गाय के दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन होता हैं। भैस के दूध में १८% तो गाय के दूध में १५% प्रोटीन होता हैं। अधिक प्रोटीन की वजह से भैस का दूध पचने में भारी तो गाय का दूध सुपाच्य होता हैं। जिनके बाल अधिक झड़ रहे है उन्हें भैस का दूध पिने की सलाह दी जाती हैं।

2. फैट / वसा 

गाय के दूध की तुलना में भैस के दूध में फैट अधिक होता है इसलिए मोठे लोगों को यह नहीं पीना चाहिए। भैस के दूध में ७% तो गाय के दूध में ४% फैट होता हैं। यह पचने में भारी होने के कारण छोटे बच्चे और बुजुर्गों को नहीं देना चाहिए। जिन्हे अपना वजन बढ़ाना है वह भैस का दूध पी सकते हैं।

3. कैलोरी

भैस के 100 ml दूध में 110 कैलोरी व गाय के दूध में 66 कैलोरी होती हैं। कम कैलोरी होने की वजह से गाय का दूध पिने से आपको वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता हैं।

4. कैल्शियम 

भैस के दूध में 41% और गाय के दूध में 27% कैल्शियम होता हैं। जवान बच्चे जिनका वजन नियंत्रण में है और जिन्हे अपनी हड्डियां मजबूत करना है वह भैस का दूध पीकर कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

5. विटामिन और मिनरल्स 

भैस के दूध में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, और सोडियम की भी अधिकता होती हैं। गाय के दूध में विटामिन A 9% तो गाय के दूध में 7% होता हैं। भैस के दूध में सोडियम 127mg और गाय के दूध में 105mg होता हैं। भैस के दूध में 2% आयरन होता है जबकि गाय के दूध में नहीं होता हैं। यह महिलाओं के लिए उपयोगी होता हैं।

6. कोलेस्ट्रॉल

भैस के दूध में गाय के दूध की तुलना में कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर, थाइरोइड, किडनी रोगी और PCOD रोगी को भैस का दूध पीना चाहिए। गाय के दूध से बना घी पित्त को शांत करता है वही भैस के दूध से बना घी कफ हो बढ़ाता हैं।

7. पानी

गाय के दूध में 87% पानी तो भैस के दूध में 83% पानी होता हैं। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए भी गाय का दूध उपयोगी हैं। भैस का दूध गाय के दूध से अधिक गाढ़ा होता हैं।

गाय का दूध क्यों है सर्वश्रेष्ठ ?

आयुर्वेद में गाय के दूध को सर्वश्रेष्ठ माना गया हैं।

  • गाय के दूध में एंटी वायरस तत्व पाए जाते हैं।
  • यह सुपाच्य होने से छोटे से लेकर बड़ों तक इसे आसानी से पचा सकते हैं।
  • फैरीब्रो नामक तत्व याददाश्त को बढ़ाता हैं।
  • गाय का धारोष्ण यानि तुरंत निकला हुआ ताजा दूध नेत्र ज्योति, कैंसर व कई जटिल दोषों को दूर करने वाला होता हैं। यह तर्क शक्ति को भी बढ़ाता हैं।
  • यह सप्त धातु पोषक हैं।
  • इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी पाया जाता हैं जो रक्त व नदियों में होनेवाली रूकावट को सही करता हैं।
  • बच्चों के लिए माँ के दूध के बाद गाय का दूध ही श्रेष्ठ विकल्प हैं।
  • आयुर्वेद में काली गाय के दूध को सर्वोत्तम बताया गया हैं। यह और भूरी व चितकबरी गाय का दूध वातशामक होता है और पिली गाय का दूध वात के साथ पित्त नाशक होता हैं। श्वेत गाय का दूध कफप्रद होता हैं।
  • गाय का दूध पीना का सर्वोत्तम समय रात में बताया गया हैं। दिन में आप खाने के बाद दूध से बनी छांछ पी सकते हैं।

तो यह थी गाय और भैस के दूध से जुडी उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इसे अपने मित्रपरिवार के साथ जरूर शेयर करे।

1 thought on “गाय और भैस के दूध में कौन सा दूध है बेहतर ? (Best Milk In Hindi)”

Leave a comment

RO का पानी कितने TDS पर पीना चाहिए? जानिए डॉक्टर की राय