Snacks (दिन के नाश्ते) क्या खाना चाहिए ?

स्वस्थ या Healthy रहने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में Calories और सही पोषण देना जरुरी होता हैं। दिन के दोनों समय के भोजन के बिच में स्नैक्स या हल्का नाश्ता करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। डॉक्टर भी इस बात को मानते है पर उनका कहना यह होता है की आपका स्नैक्स का चुनाव सेहतमंद होना चाहिए।

आजकल की युवा पीढ़ी स्नैक्स में फ़ास्ट फ़ूड का सेवन अधिक करते हैं। शाम की भूक को शांत रखने के लिए हम समोसा, बर्गर, वड़ा पाव, पिज्जा जैसे फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते है जिसके के सेवन से आपका पेट तो भरता है पर आपको शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते हैं। डॉक्टर का कहना होता है की आप एक पौष्टिक स्नैक्स ले क्योंकि इससे आपको पोषण मिलेगा, आप बार-बार खाने से बचेंगे और आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा।

आपके दिन के नाश्ते या स्नैक्स का चयन कैसे करे और स्नैक्स खाते समय क्या सावधानी बरतें इसकी जानकारी नीचे दी गयी हैं :

स्नैक्स में क्या खाना चाहिए ? Best snacks in Hindi

स्नैक्स में आपको शरीर के लिए उपयोगी और पौष्टिक चीजों को ही चुनना चाहिए। मीठे और नमकीन स्नैक्स का स्वाद तो सबको पसंद हैं लेकिन यह आपका हेल्थ के लिए ठीक नहीं हैं। जहां तक हो सके ऐसे स्नैक्स से बचे। स्नैक्स ऐसा चुने जो आपका पेट भी भरे और पौष्टिक भी हैं।

  1. फल / Fruits : केला, सेब, अनार, चीकू, अवाकाडो, अंगूर, पपीता आदि फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन होने के साथ-साथ फाइबर भी अधिक होता है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और आप अधिक खाने से बच सकते है और आपका वजन भी नियंत्रण में रहता हैं। आप मिक्स फ्रूट प्लेट भी ले सकते हैं। नारियल पानी भी एक बेहतर विकल्प हैं।
  2. बादाम / Almonds : अगर आपकी आर्थिक स्तिथि अच्छी है तो आप स्नैक्स में बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। बादाम खाने से प्रोटीन, विटामिन और फाइबर मिलता हैं।  भुना हुआ चना भी स्नैक्स का बगतर विकल्प हैं।
  3. भारतीय व्यंजन : स्नैक्स में फ़ास्ट फ़ूड की जगह कुछ भारतीय व्यंजन को शामिल कर सकते हैं जैसे की पोहा, उपमा, ऑमलेट, सब्जी के पराठे, इडली सांभार, उत्तपम, उसल, थालीपीठ, राजमा, लस्सी, छांछ इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। पॉप कॉर्न भी एक अच्छा टाइमपास नाश्ता हैं।

स्नैक्स खाते समय क्या ध्यान में रखे ?

स्नैक्स खाते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे की :
  1. प्लेट में खाए – डायटीशियन का मानना है की आपको स्नैक्स हमेशा एक प्लेट में लेकर ही खाना चाहिए। किसी चीज को पैकेट में खाने की जगह प्लेट में खाने से निश्चित ही अधिक खाने से बचा जा सकता हैं।
  2. क्या भूख लगी हैं – ज्यादातर लोग भूक और प्यास के शारीरिक संकेत को समझ नहीं पाते हैं। कभी कभी आपको प्यास लगी होती है और आप कुछ खा लेते है और बाद में पानी पीते हैं। अगर आपको समझने में दिक्क्त हो तो पहले पानी पी लेना चाहिए। पानी पिने के बाद पेट शांत हो जाए तो समझले की प्यास लगी थी। अगर पानी पिने के १० – १५ मिनिट बाद भी शरीर संकेत देता है तो फिर कुछ खा लेना चाहिए।
  3. कम मात्रा में खाए – स्नैक्स आपको दो बड़े भोजन के बिच में लंबा समय निकालने में मदद करता है पर इसका मतलब यह नहीं की आप इसमें कुछ भी और कितना भी खाए। स्नैक्स की मात्रा कम रखे ताकि आपको अनावश्यक कैलोरीज न मिले। टीवी देखते हुए या अख़बार पढ़ते हुए स्नैक्स ना खाए।
  4. ध्यान दे – आप स्नैक्स खाते समय उसे कम से कम १५ से २० बार जरूर चबाए और उसका स्वाद लेकर उसका आनंद उठाए। इस प्रक्रिया में आपका दिमाग खाने के स्वाद और बनावट को पहचानता हैं जिससे आपको संतुष्टि और पेट भरने का संकेत भी मिलता हैं। खाने को अधिक चबाकर खाने से इसमें saliva मिल जाता है जिससे खाना का बेहतर पाचन होता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती हैं।
अगर आपको हमारी यह स्नैक्स से जुडी जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे अपने मित्र परिवार के साथ शेयर जरूर करे !

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!