क्या बच्चों को Tdap Vaccine लगाना चाहिए | Tdap Vaccine in Hindi

Tdap Vaccine information in Hindi language

भारत में स्कूल में 7 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को Tdap Vaccine दिया जा रहा है। कई पाठकों ने हमें कमेंट में और हमारे You Tube Channel पर Tdap Vaccine क्या है, यह क्यों दिया जाता है, क्या यह वैक्सीन देना जरुरी है और Tdap Vaccine के क्या फायदे है जैसे कई सवाल पूछे हैं। आज के इस लेख में हम Tdap Vaccine के बारे में आपके सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।

Tdap Vaccine क्या हैं? (Tdap Vaccine in Hindi)

Tdap Vaccine से बच्चों को Tetanus (धनुर्वात), Diphtheria (रोहिणी) और Pertussis (काली खांसी) इन 3 रोगों से सुरक्षा मिलती हैं। Pertussis रोग को Whooping cough या मराठी में माकड़ खांसी भी कहा जाता हैं। यह वैक्सीन 7 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को दी जा सकती हैं।

क्या आप जानते हैं: Measles-Rubella (MR) Vaccine पूरी जानकारी

Tdap Vaccine क्यों दिया जाता हैं? (Tdap Vaccine importance in Hindi)

सामान्यतः बच्चों को जन्म के बाद 6, 10 और 14 हफ़्तों में, 15 वें महीने में और 5 वर्ष के आयु में DPT Vaccine दिया जाता हैं। यह DPT वैक्सीन भी Tetanus (धनुर्वात), Diphtheria (रोहिणी) और Pertussis (काली खांसी) इन 3 रोगों से सुरक्षा प्रदान करता हैं। यह सुरक्षा 6 वर्ष के आयु के बाद कम होने लगती है और इसलिए बूस्टर डोज़ की आवश्यकता होती हैं।

DPT वैक्सीन में full dose होता है जो 7 वर्ष के ऊपर के बच्चों को नहीं दिया जा सकता है क्योंकि इसमें side effects या दुष्परिणाम का खतरा होता है और इसलिए 7 वर्ष के ऊपर के आयु के बच्चों में Tdap Vaccine दिया जाता हैं। Tdap Vaccine यह एक बूस्टर डोज़ वैक्सीन होने से इसमें दवा की मात्रा कम होती हैं।

क्या आप जानते हैं: बच्चों में TB रोग के लक्षण क्या होते हैं ?

Tdap Vaccine किसे दिया जाता हैं ? (Tdap Vaccine age in Hindi)

Tdap Vaccine किसे दिया जाना चाहिए इसकी जानकारी विस्तार में निचे दी गयी हैं:

  • 10 से 12 वर्ष की आयु: अगर बचपन में बच्चे को DPT वैक्सीन के 5 dose दिए हुए है तो 11 से 12 वर्ष की आयु के बिच Tdap Vaccine का एक dose लेना चाहिए।
  • गर्भावस्था (Pregnancy): हर प्रेगनेंसी में महिला को 27 से 36 हफ़्तों के बिच में Tdap Vaccine का एक dose लेना जरुरी है।
  • वयस्क व्यक्ति: अगर किसी भी वयस्क व्यक्ति ने अभी तक Tdap Vaccine नहीं लिया है तो एहतियात के तौर पर एक Tdap Vaccine का dose लेना चाहिए।
  • पालक (Parents): अगर आप किसी 12 महीने से कम बच्चे के संपर्क में है और आपने Tdap Vaccine कभी नहीं लिया है तो इस वैक्सीन का एक डोज़ लेना चाहिए।

Tdap Vaccine कब नहीं लेना चाहिए ?

Tdap Vaccine कब नहीं लेना चाहिए इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं:

  • अगर आपको पहले कभी DPT या TT वैक्सीन से कोई एलर्जी या दुष्परिणाम हुआ है तो आपने Tdap Vaccine नहीं लेना चाहिए।
  • अगर बचपन में DPT वैक्सीन लेने से बच्ची को फिट आए है तो Tdap Vaccine नहीं लेना चाहिए।
  • 7 वर्ष से कम आयु के बच्चे को Tdap Vaccine नहीं लेना चाहिए।
  • अगर आपको GBS (Guillain Barre Syndrome) रोग है जिस रोग में पुरे शरीर में शक्ति चली जाती हैं तो Tdap Vaccine नहीं लेना चाहिए।
  • अगर बच्चे को ज्यादा बुखार, सर्दी, खांसी और कमजोरी है तो Tdap Vaccine नहीं लेना चाहिए।

उपयोगी जानकार: Pregnancy में Tetanus (TT) का Vaccine कब और क्यों दिया जाता हैं ?

Tdap Vaccine के बाद कौन सा बूस्टर डोज़ लेना चाहिए ?

Tdap Vaccine लेने के हर 10 वर्ष बाद आपने DT Vaccine लेना चाहिए। यह वैक्सीन डिप्थेरिया और टिटनेस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती हैं। Pertussis के लिए अब आपको वैक्सीन की जरुरत नहीं होती हैं। अगर आपको कोई चोट लगती है तो 5 वर्ष के अंतर से आप टिटनेस की वैक्सीन ले सकती हैं।

Tdap Vaccine के क्या दुष्परिणाम हैं?

ज्यादातर बच्चो में Tdap Vaccine के कोई खास दुष्परिणाम नहीं हैं। कुछ बच्चों में Tdap Vaccine से निचे दिए हुए दुष्परिणाम हो सकते है, जैसे की:

  • इंजेक्शन या वैक्सीन जहाँ लगाया है उस जगह पर हलकी सूजन और दर्द
  • बदन दर्द
  • सरदर्द
  • कमजोरी
  • जी मचलाना, उलटी
  • मामूली बुखार

बहुत कम मामलों में कुछ गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं, जैसे की:

  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • जी घबराना
  • तेज बुखार
  • तेज धड़कन
  • चक्कर आना

यह गंभीर लक्षण नजर आने पर बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए।

Tdap Vaccine यह एक Live vaccine नहीं है इसके लिए इसमें गंभीर दुष्परिणाम होने का खतरा कम होता हैं।

जरूर पढ़े: बच्चों को Vitamin D की कमी कैसे दूर करे?

Tdap Vaccine की कीमत कितनी हैं ?

भारत सरकार द्वारा स्कूल में बच्चो को Tdap Vaccine मुफ्त में दिया जा रहा हैं। प्राइवेट हॉस्पिटल में यह Tdap Vaccine की कीमत 1500 रूपए से 2500 रूपए तक हैं।

Tdap Vaccine यह एक जरुरी वैक्सीन है और अगर आपने अभी तक अपने बच्चो को नहीं लगवाया है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर यह वैक्सीन जरूर लगाए। अगर आपका Tdap Vaccine को लेकर कोई सवाल है तो कृपया निचे कमेंट में अवश्य पूछे।

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!