Vitamin E के आहार स्त्रोत, कमी के लक्षण और फायदे से जुडी अधिक महत्वपूर्ण जानकारी निचे दी गयी हैं :
Vitamin E की कमी के लक्षण, आहार स्त्रोत और फायदे | Vitamin E deficiency symptoms, Health benefits and Food source in Hindi
Vitamin E क्या हैं ? Vitamin E in Hindi
Vitamin E, यह हमारे शरीर के लिए एक बेहद उपयोगी Fat soluble Vitamin हैं। अधिक मात्रा में या आवश्यकता न होने पर यह यह शरीर में Liver में Fat में जमा रहता हैं। Vitamin E यह 8 प्रकार के compound से बना होता हैं जिसमे से हमारे शरीर में Alpha Tocopherol सबसे active रहता हैं।
Vitamin E के फायदे Health Benefits of Vitamin E in Hindi
Vitamin E के नियमित सेवन से होनेवाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी निचे दी गयी हैं :
- त्वचा / Skin : रोजाना बढ़ते प्रदुषण और खान-पान की मिलावट का असर हमारे त्वचा पर पड़ता है और त्वचा बेजान और रूखी हो जाती हैं। Vitamin E एक बेहतरीन cleanser है जिस वजह से इसक उपयोग कई तरह के Beauty Products में भी किया जाता हैं। यह त्वचा की सभी परतों पर जमी मृत कोशिकाओं की सफाई करता हैं। Vitamin E त्वचा को हानिकारण Ultra Violet Rays से भी सुरक्षा प्रदान करता हैं।
- खून / Blood : Vitamin E शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक हैं जो की शरीर में खून की कमी दूर करता हैं।
- तनाव / Stress : एक संशोधन में यह सामने आया है की Vitamin E के नियमित सेवन से शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन में कमी आती है और मानसिक तनाव कम होता हैं।
- जवान / Anti-aging : हमारे शरीर में free radicals होते है जो की बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार होते हैं। Vitamin E एक असरदार antioxidant है जिससे free radical का असर कम होता है और बुढ़ापा जल्द नहीं आता। चेहरे पर झुर्रियां का प्रमाण भी कम हो जाता हैं।
- Heart / ह्रदय : ह्रदय को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको Vitamin E अवश्य लेना चाहिए। रजोनिवृत्ति महिलाओं ने ह्रदय रोग के खतरे को कम करने के लिए Vitamin E अवश्य लेना चाहिए। Vitamin E रक्त धमनी की elasticity बनाये रक्त है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता हैं।
- कर्करोग / Cancer : Vitamin E कैंसर के खतरे को कम करता हैं। खासकर ब्रेस्ट कैंसर को रोकने के लिए महिलाओं ने रोजाना पर्याप्त मात्रा में Vitamin E अवश्य लेना चाहिए।
- रोग प्रतिकार शक्ति / Immunity : हमारे आस-पास वातावरण में हमेशा कई सारे वायरस और बैक्टीरिया मौजूद रहते है जिनसे हमारी शरीर की रोग प्रतिकार शक्ति लड़ती रहती हैं। Vitamin E के नियमित सेवन से रोह प्रतिकार शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती और आप बार-बार बीमार होने से बच सकते हैं।
शरीर को रोजाना कितने मात्रा में Vitamin E की आवश्यकता होती हैं ? Vitamin E requirement in Hindi
- प्राकृतिक (Natural) रूप से बनाये गए Vitamin E supplement का रोजाना अधिकतम dose 1500 IU है।
- कृत्रिम (Synthetic) रूप से बनाये गए Vitamin E supplement का रोजाना अधिकतम dose 1100 IU है।
Vitamin E का गलती से high dose लेने पर जी मचलाना, उलटी होना, दस्त लगना, धुंधला दिखाई देना, कमजोरी, बदनदर्द, और रक्तस्त्राव जैसे दुष्परिणाम हो सकते हैं। दवा बंद करने पर इन लक्षणों में कमी आ जाती हैं।
Vitamin E के कमी के लक्षण क्या हैं ? Vitamin E deficiency symptoms in Hindi
- रूखे बाल, बालों का झड़ना
- कमजोरी, बदनदर्द
- पैरों में दर्द
- नजर कमजोर होना
- हाथ पैर में झुनझुनी होना या सुन्न पड़ना
- कमजोर रोग प्रतिकार शक्ति
- शरीर के संचलन पर काबू न रहना
Vitamin E के कमी को दूर करने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में Vitamin E का सेवन करना चाहिए।
Vitamin E के आहार स्त्रोत. Vitamin E Food Source in Hindi
- बादाम
- मूंगफली
- अखरोट
- सूरजमुखी बिज
- सोयाबीन
- मक्का
- गेहू के बीज
- पालक
- पत्तागोभी
- शलगम
- ब्रोकोली
- कद्दू
- लाल मिर्च
- ऐस्पैरागस
- किवी
हमारा Vitamin E का अनुभव
पिछले 10 वर्षो की मेरी मेडिकल प्रैक्टिस में मेरा यह अनुभव रहा है की जिन मरीजों ने Vitamin E के supplements और Vitamin E युक्त foods को अपने आहार में शामिल किया है उन्हें बाल झड़ना (hair loss), रूखी त्वचा (dry skin), कमजोरी (weakness) और खास कर पैरों में दर्द (pain in calves) की समस्या से राहत मिली हैं। कई ऐसे भी लोग है जो बार-बार बीमार पड़ते थे उन्हें Vitamin E के सेवन से रोग प्रतिकार शक्ति में इजाफा हुआ है और अब वह आसानी से बीमार नहीं होते हैं।

मेरा नाम है डॉ पारितोष त्रिवेदी और मै सिलवासा, दादरा नगर हवेली से हूँ । मैं 2008 से मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा हु और 2015 से इस वेबसाईट पर और हमारे हिन्दी Youtube चैनल पर स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी सरल हिन्दी भाषा मे आप सभी के लिए साझा करने का प्रयास कर रहा हूँ ।