Food Poisoning से बचने के 6 उपाय

भारत में हर साल लाखों लोग Food Poisoning के शिकार होते हैं। Fast food के बढ़ते चलन और हर शहर में खुले चौपाटी जैसी जगह जहा खुलें में चटपटे व्यंजन बेचे जाते हैं के कारण लोगों को पेट से जुडी समस्या बढ़ने लगी हैं। स्वच्छता के अभाव में Food Poisoning का खतरा बढ़ जाता हैं। 

गर्मी के दिनों में डायरिया, डिहाइड्रेशन, उलटी, पेट दर्द, गैस या फिर अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स काफी बढ़ जाती है।  विशेष रूप से बाहर का खाना खाने से ऐसी समस्या ज्यादा होती है। कई बार जब आपका काम आपको यात्राओं के लिए मजबूर करता है तो आपको ना चाहकर भी बाहर का भोजन करना पड़ता है। रिसर्च से पता चला है कि 50 से 70 फ़ीसदी यात्री अक्सर Food Poisoning के शिकार हो जाते हैं। 

पढ़े – पानी में हल्दी मिलाकर पिने के आयुर्वेदिक फायदे 

कुछ सावधानी अपनाये तो बाहर का भोजन करने के बावजूद आप इस समस्या से खुद को काफी हद तक बचा सकते हैं। Food Poisoning से बचने के लिए क्या एहतियात बरतने चाहिए इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

फूड पॉइजनिंग से बचने के उपाय

Food Poisoning se bachne ke 6 upay

  1. बर्फ ना डलवाए : अगर आपको ड्रिंक या फलों का रस पी रहे हैं तो उसमें पर डलवाने से बचे। यह अक्सर प्रदूषित पानी की बनी होती है या फिर इंडस्ट्रियल वर्क होती है। बेहतर होगा कि इसके बजाय सादा पानी की ठंडी की हुई बोतल ही ले या फिर नारियल पानी अथवा कैन वाला डिब्बाबंद जूस ऑर्डर करें। दूषित पानी से बने बर्फ से आपके पेट में संक्रमण हो सकता हैं। 
  2. ताजा और गर्म भोजन ले : भोजन के लिए कोई ऐसा ढाबा या रेस्टोरेंट चुने जहां ताजा और गर्म भोजन परोसा जा रहा है। पनीर जैसी सब्जियों से बचें। संभव हो तो कुछ अतिरिक्त पैसे देकर डिस्पोजेबल प्लेट में खाना परोसने की मांग करें। इन जगहों पर बर्तनों की सफाई में अक्सर लापरवाही बरती जाती है। खाना हमेशा ताजा और गर्म ही ऑर्डर करें। गर्म खाने में बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम होती है।
  3. सॉस से दूर रहे : रेस्टोरेंट में टेबल पर रखी टोमेटो सॉस की बोतल को खुद से दूर ही रखें। गर्मी के दिनों में टेंप्रेचर पर रखी चीजें अक्सर जल्दी खराब हो जाती है और नुकसान देती है। बेहतर होगा इस सॉस को ना खाएं।
  4. ज्यादा सब्जी वाले आइटम नहीं लेना चाहिए : ऐसे आइटम आर्डर करने से बचे जिनमें तरह-तरह की वेजिटेबल्स का प्रयोग किया गया है। अक्सर इन होटल में बची खुची सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। रेस्टोरेंट वाले एक स्ट्रेटेजी के तहत ऐसे आइटम मेनू में रखते हैं ताकि ढेर सारी सब्जियों को बर्बाद होने से रोक सके। मिक्स वेजिटेबल में कोई ख़राब सब्जी मिक्स होने पर Food Poisoning हो सकता हैं।
  5. पॉपुलर आइटम ही मंगाए : रेस्टोरेंट मैं आपको वही खाना ऑर्डर करना चाहिए जो खूब बिकता हो। यह आपको हमेशा ताजा ही मिलेगा जबकि कम चलने वाले आइटम होटल वाले रेफ्रिजरेटर में रखते हैं ताकि आर्डर मिलने पर उसे बनाकर पेश कर दें। इन की गुणवत्ता अक्सर कम हो जाती है।
  6. सुप बेहतर विकल्प है : अगर आपको हल्की-फुल्की भूख लगी है यह किसी रेस्टोरेंट का खाना पसंद नहीं आ रहा है तो बेहतर विकल्प है सुप ऑर्डर करना। इसे उच्च तापमान पर पकाया जाता है इसके लिए इसे खराब होने के जोख़िम बहुत कम रहता है।

पढ़े – बच्चों की रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ाने के उपाय
इस तरह ऊपर दी हुई सावधानी बरत कर आप बाहर का खाना खाने के बावजूद भी Food Poisoning की समस्या से बच सकते हैं। 
अगर आपको यह Food Poisoning से बचने के उपाय की जानकारी उपयोगी लगती है तो आपसे निवेदन है की कृपया इसे शेयर अवश्य करे। 

4 thoughts on “Food Poisoning से बचने के 6 उपाय”

Leave a comment

स्ट्रॉबेरी खाने के ये 7 सीक्रेट फायदे जानकर आप हैरान रह जायेंगे!