स्मूदी पिने के 10 स्वास्थ्य लाभ |Smoothie ke fayde

smoothie pine ke fayde
आप अपने आहार को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए स्मूदी / Smoothie जैसे बेहद सरल पेय पदार्थ का समावेश कर सकते हैं। Smoothie बनाने के लिए किसी विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती हैं औ इसे आप अपने घर पर अपने मनपसंद फल और सब्जी का उपयोग कर बेहद कम समय और कम लागत में आसानी से बना सकते हैं।

Smoothie क्या है और इसे कैसे बनाते है इसकी संपूर्ण जानकारी आप यह क्लिक कर पढ़ सकते हैं – सेहतमंद Smoothie बनाने का आसान तरीका ! Smoothie पिने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मुझे यकीं है की इन स्वास्थ्य लाभ की जानकारी पढ़कर आप भी इसे रोजाना अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाएंगे।

Smoothie पीने के 10 फायदे

Smoothie पिने से निचे दिए हुए स्वास्थ्य लाभ होते हैं :

    1. पौष्टिकता / Nutrition : Smoothie में कई तरह के फल और सब्जी आदि का समावेश होने से इसमें पौष्टिक गुण अधिक होता हैं। Smoothie पीकर इन पौष्टिक गुणों का लाभ घर के बच्चे और बूढ़े भी ले सकते हैं। अक्सर घर के बूढ़े व्यक्ति दांत न होने के कारण कुछ फल या सब्जी चबा नहीं पाते है। ऐसे में उन्हें Smoothie देकर हम पौष्टिक आहार दे सकते हैं। स्वादिष्ट होने के कारण बच्चे भी इसे चाव से पिटे हैं। Smoothie पिने से हमें हमारे दिनभर के सभी आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में मिल सकते हैं।
    2. वजन नियंत्रण / Weight Loss : आजकल की युवा पीढ़ी में फ़ास्ट फ़ूड का चलन अधिक है और इसी वजह से मोटापे / Obesity की समस्या बढ़ रही हैं। Smoothie को सजाकर हम युवा पीढ़ी के बच्चो को एक आधुनिक पेय के रूप में दे सकते हैं। Smoothie पिने से पेट भरा रहता है और इस कारण अतिरिक्त खाने की आदत से छुटकारा मिलता हैं। Smoothie रोजाना सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं।
    3. विषहरण / Detox : आज कल हवा, पानी से लेकर खाने की चीजों तक हर चीज में केमिकल का मिश्रण होता हैं। यह केमिकल हमारे शरीर में पहुंचकर विष के भांति नुक्सान पहुचाते हैं। Smoothie में प्राकृतिक फल और सब्जी का सीधा उपयोग करने से शरीर के विष को बाहर निकाला जाता हैं।
    4. पाचन / Digestion : Smoothie का पचन आसानी से हो जाता हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होने से पाचन शक्ति बढ़ती है। Smoothie पिने से गैस और कब्ज जैसे पाचन से जुड़े रोगो से छुटकारा मिलता हैं।
    5. रोग प्रतिकार शक्ति / Immunity : शरीर के आस-पास हर समय करोड़ों जीवाणु और विषाणु होते हैं। इनसे हर समय लड़ने के लिए हमारी रोग प्रतिकार शक्ति का मजबूत होना बेहद आवश्यक हैं। Smoothie में प्रचुर मात्रा में Vitamins, Minerals और Anti-Oxidants होते है जो हमारी रोग प्रतिकार शक्ति को मजबूती प्रदान करते हैं।
    6. ऊर्जा / Energy : Smoothie का पचन तुरंत हो जाता है और इस कारण शरीर को तुरंत Positive ऊर्जा प्राप्त होती हैं। अक्सर लोगों को खाना खाने पर सुस्ती का अनुभव होता है पर Smoothie पिने से सुस्ती आने की जगह फ्रेश अनुभव होता हैं। 
    7. विकास / Growth : हर उम्र के व्यक्ति के शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक आहार की जरुरत होती हैं। बच्चे हो या बूढ़े, Smoothie देकर हम उन्हें उनकी पौष्टिक जरूरते पूरी कर सकते है जिससे उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास बराबर होते रहता हैं।
    8. शिक्षण / Education : बच्चे हो या बड़े, हर किसी की खाने की अपनी पसंद होती है और अक्सर कई सारे पौष्टिक आहार उन्हें खाने में पसंद नहीं होते हैं। ऐसे पौष्टिक आहार हम उन्हें Smoothie के रूप में अधिक स्वादिष्ट रूप में बनाकर सेहतमंद आहार खाने का शिक्षण दे सकते हैं। आमतौर पर पसंद न आनेवाले फल और सब्जी भी लोग Smoothie के रूप में बड़े चाव से पीते हैं।
    9. युवा / Young : Smoothie का नियमित सेवन करने से आपके शरीर को जरुरी पौष्टिक तत्व मिलते है और साथ ही शरीर को बूढ़ा बनाने वाले free radicals का असर कम करने वाले Anti-Oxidant तत्व भी मिलते हैं। इनसे आपकी त्वचा और शरीर अधिक समय तक जवान बना रहता है और बुढ़ापा दूर भागता हैं।
    10. स्मरणशक्ति / Memory : दिमाग के लिए सभी जरूरी तत्व हमें Smoothie से प्राप्त होते है और इसलिए हमारा दिमाग ज्यादा तेजी से कार्य करता है साथ ही हमारी स्मरणशक्ति भी मजबूत बन जाती हैं।

Health Update : White Tea के फायदे जानकारी आप Green tea पीना भूल जायेंगे !

Smoothie का नियमित सेवन करने से आपको ऊपर दिए हुए लाभ के अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अगर आपको पहले से कोई रोग है तो कृपया अपने डॉक्टर अथवा डायटीशियन से यह जानकारी अवश्य लेना चाहिए की आप Smoothie में किन-किन चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है और आप समझते है की यह लेख पढ़कर किसी के स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता हैं तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook, Whatsapp या Tweeter account पर share जरुर करे !

2 thoughts on “स्मूदी पिने के 10 स्वास्थ्य लाभ |Smoothie ke fayde”

  1. वाह आप बधाई के पात्र~>कोई भी समस्या हो पढो अनुसरण करो और हो जाओ फिट धन्यवाद

Leave a comment

इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत