गर्मी में खीरे का पानी पिने के फायदे

गर्मी में खीरे का सेवन लाभकारी होता हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए आपको अधिक पानी पीना चाहिए। खीरे में लगभग 96% पानी होता हैं। हर साल भारत में गर्मी के दिनों में तापमान अपना रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा हैं। एक तरफ बढ़ती गर्मी तो दूसरी तरफ पानी की कमी, इन दोनों समस्या की वजह से गर्मी के दिनों में हमें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। 

ग्रीष्म ऋतु में खीरे का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी है जिसकी गर्मी में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि ग्रीष्म ऋतु में शरीर को सक्रिय रखने और इम्यूनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए खीरे का पानी पीना चाहिए।  


खीरे का पानी कैसे बनाते है और इसके क्या फायदे है इसकी जानकारी आज इस लेख में हम आपको देने जा रहे हैं :

गर्मी में खीरे का पानी पिने के फायदे Health benefits of Cucumber water in Hindi

खीरे का पानी कैसे बनाते हैं ?

खीरे का पानी बनाना बेहद आसान है। खीरे के अच्छे से पानी से साफ़ कर इसके कुछ टुकड़े पानी का बर्तन या बोतल में डाल दे और दिन भर इसे ही पिए तो शरीर में ठंडक बनी रहेंगी। आप खीरे का पानी बनाने के लिए Fruit Infuser Water Bottle का उपयोग भी कर सकते हैं। यह बेहद सस्ती है और आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। ख़रीदे – Fruit Infuser Water Bottle

यह भी पढ़े – Green Tea कब और क्यों पीना चाहिए ?

गर्मी में खीरे का पानी पिने के फायदे क्या हैं ?

गर्मी में खीरे का पानी पिने के फायदे इस प्रकार हैं :

  1. वीटामिन : पानी से विटामिन नहीं मिलते हैं पर खीरे के पानी में विटामिन ए और सी के साथ आवश्यक मिनरल्स होते हैं जो बॉडी में प्रतिरोधात्मक क्षमता में बढ़ोतरी करते हैं।
  2. ब्लड प्रेशर : खीरे में Potassium प्रचुर मात्रा में होता है जो Blood pressure को control करने में सहायता करता हैं।
  3. नमी : खीरे का पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है शरीर का तापमान सही रहता है।
  4. विषाक्त पदार्थ : यह पानी पिने से विषाक्त पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। शरीर को detoxify करने का यह एक सरल उपाय हैं।
  5. ऊर्जा : खीरे का पानी पिने से आपको तरोताजा महसूस होता हैं। अक्सर गर्मी में लोग जल्दी थक जाते है और अपना काम ठीक से नहीं कर पाते है पर अगर आप खीरे का पानी पीते है तो अधिक energetic महसूस करेंगे और fresh रहेंगे।
  6. कैंसर : खीरे के पानी में विटामिन मिनरल और पोषक तत्व है जो कैंसर का खतरा घटाते हैं। इस पानी में free radicals से लड़ने वाले anti-oxidants से विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल देते हैं इससे भी कैंसर का जोखिम कम होता है .
  7. त्वचा : खीरे का पानी पीने से त्वचा नम रहती है और चमकने लगती हैं। खीरे में सिलिका तत्व है जो त्वचा के लिए गुणकारी है।
  8. मोटापा : खीरे में कैलोरीज कम होती है और पोषक तत्व अधिक। इसमें प्रचुर मात्रा में पानी है जिससे पेट भर जाता है और अधिक कैलोरी वाले पदार्थ के सेवन से बचाता है। इस वजह से भोजन के समय इसके सेवन से मोटापे का खतरा कम हो जाता हैं और weight loss करने में मदद मिलती हैं।
  9. पाचन : इसके पानी के सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है और पेट साफ रहता है।
  10. गैस : कई शोधों में साबित हो चुका है कि फाइबर युक्त खीरा वायु विकारों में भी लाभदायक है। इसे खाने से या इसके पानी पिने से एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिलती हैं।
खीरे का पानी पिने के फायदे को देखते हुए कई डायटीशियन गर्मियों में इसे पीने की सलाह देते हैं। यह पूरी तरह से herbal होने की वजह से इसका कोई दुष्परिणाम नहीं है। गर्मी के दिनों में नुकसानदेह cold drinks या soda पिने की जगह आप इस अधिक उपयोगी और कम खर्चीले खीरे का पानी पीने के option को चुन सकते हैं।
अगर आपको यह गर्मी में खीरे का पानी पिने के फायदे की जानकारी उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे !

Leave a comment

डायबिटीज में ऐसे करे अपने पैरो की देखभाल