- Diabetes में कितना Carbohydrates लेना चाहिए ?
- Diabetes के कितना Fats लेना चाहिए ?
- Diabetes में कितना Protein लेना चाहिए ?
- Diabetes में कितना Fiber लेना चाहिए ?
- Diabetes में क्या Diet chart होना चाहिए ?
डायबिटीज के रोगियों ने आहार लेते समय किन पोषक तत्वों का समावेश करना चाहिए और किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी अधिक जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। डायबिटीज में कौन सा आहार कब लेना चाहिए और कितना लेना चाहिए इसकी जानकारी डायबिटीज के पेशेंट को होना आवश्यक हैं।
डायबिटीज के रोगी ने कैसा आहार लेना चाहिए इसकी जानकारी इस लेख में निचे दी गयी हैं :
डायबिटीज के रोगी ने कैसा आहार लेना चाहिए ? Diabetes diet plan in Hindi
अगर आपको Diabetes / मधुमेह है और आप सोचते है की आपको पता नहीं चल रहा है की आपने आहार संबंधी नियोजन कैसे करना चाहिए, तो परेशान होने की जरुरत नहीं हैं। आपके जैसे करोडो मधुमेह के रोगी भी इसी बात से चिंतित हैं। याद रखे, आप भी सामान्य इंसान हैं और आपको जरुरत है सिर्फ ऐसे पौष्टिक आहार की जो आपको स्वस्थ और निरोगी रखे !
मधुमेह को काबू में रखने के लिए आपको दो बातो का पता होना जरुरी हैं :
- आप जो आहार लेते है उसका आपके रक्तशर्करा पर क्या असर होता हैं।
- आप असल जिंदगी में इस ज्ञान का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
- आपको आपके दिनभर में आवश्यक Calories में से 50% से 60% Calories, Carbohydrates से मिलनी चाहिए।
- 12% से 20% Calories, Protein से मिलनी चाहिए।
- 30% से कम Calories, Fats से मिलना चाहिए।
दिनभर में 2 बड़े आहार लेने की जगह, हर 2-3 घंटे से थोडा-थोडा खाना चाहिए।
Diabetes में कितना Carbohydrates लेना चाहिए ?
- Saturated Fat : यह शरीर के लिए नुक्सान देह Fats हैं। यह Fats लेने से रक्त वाहिन्या कड़क हो जाती हैं, Cholesterol की मात्रा बढ़ जाती हैं, रक्तचाप बढ़ जाता हैं और ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता हैं। इनका स्त्रोत हैं – बटर, लाल मांस (प्राणियों का गोश्त), चीझ, आइसक्रीम, चॉकलेट
- Trans Fat : यह भी Saturated fats की तरह शरीर को नुक्सान पहुचाता हैं। यह तली हुई चीजे, बिस्किट, केक. पेस्ट्री और चिप्स आदि में पाया जाता हैं। इनके उपयोग से भी ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता हैं।
- Unsaturated Fat : इसके दो प्रकार हैं –
- Monounsaturated (MUFA) Fat : यह हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर Fat हैं। MUFA Fat युक्त तेल खाने में उपयोग करने के लिए सबसे बेहतर होते हैं, जैसे की जैतून (Olive), मुगफली (Groundnut), बादाम (Nuts), सफ़ेद सरसों (Canola), रुचिरा (Avocado) इत्यादि।
- Polyunsaturated (PUFA) Fat : इनका हमारे आहार में समावेश होना जरुरी हैं क्योंकि इनमे essential fatty acids Omega-3 का समावेश होता हैं। इनसे शरीर में Cholesterol की अतिरिक्त मात्रा कम होती हैं, ह्रदय रोग का खतरा कम होता हैं, रक्तचाप कम होता हैं और आँखों और मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती हैं। दुर्भाग्य से यह शरीर में तैयार नहीं होता हैं। यह इनमे मिलता हैं – अखरोट (Walnut), अलसी (Flax seed), मच्छी (Fish), मक्का (Corn), सोयाबीन इत्यादि।
Diabetes में कितना Protein लेना चाहिए ?
Diabetes में कितना Fiber लेना चाहिए ?
अब तक हमने आहार पदार्थो का हमारे शरीर पर और रक्तशर्करा पर क्या असर होता है इसकी जानकारी ली हैं। अब हम इस जानकारी का उपयोग कर मधुमेह को नियंत्रित करने के साथ समतोल पौष्टिक आहार कैसे होना चाहिए यह जानकारी लेते हैं।
Diabetes में क्या Diet chart होना चाहिए ?
समतोल आहार में, शरीर को उर्जा देने वाले (Carbohydrates, Fats), शरीर निर्माण करने वाले (Proteins) और शरीर को सुरक्षा देने वाले (Vitamins) ऐसे सभी तत्वों का पर्याप्त मात्रा में समावेश होता हैं। इन तत्वों की मात्रा व्यक्ति के आयु, लिंग, कार्यक्षमता, पर्यावरण और गर्भावस्था जैसी स्तिथी के अनुसार बदल भी सकती हैं।
यह बात महत्वपूर्ण हैं की आप कब, कैसा और कितना आहार लेते हैं। एक सामान्य व्यस्क व्यक्ति ने दिनभर में 1500 से 1800 Calories का आहार लेना चाहिए जिसमे 60% Carbohydrates, 20% Proteins और 20% Fats होना चाहिए।
जब आप खाना खाने के लिए बैठते है, तब अपने थाली को एक काल्पनिक रेखा से दो हिस्सों में बांट ले। अब उसमे से एक आधे हिस्से को और एक काल्पनिक रेखा से आधा बांट ले।
- आपके थाली का 1 चौथाई (1/4) हिस्सा अनाज या Starch युक्त आहार जैसे की चावल, पास्ता, आलू, मक्का, मटर का होना चाहिए।
- आपके थाली का दूसरा 1 चौथाई (1/4) हिस्सा Protein युक्त आहार जैसे की मांस, सोयाबीन, पनीर, बदाम, दाले, फलिया का होना चाहिए।
- थाली का शेष बचा आधा हिस्सा गाजर, गोभी, ककड़ी,टमाटर, सलाद, ब्रोकोली जैसे आहार होना चाहिए।
- इसके साथ आप 1 ग्लास Fat मुक्त दूध और 1 फल भी ले सकते हैं।
Diabetes के Food Pyramid के हिसाब से सबसे निचला और बड़ा स्तर में अनाज और सब्जियों का समावेश होता हैं। इनका उपयोग ज्यादा होना चाहिए। मध्यम स्तर में फल और मांस है जिनका मध्यम प्रमाण में उपयोग होना चाहिए। सबसे उपरी और छोटे स्तर में Fat युक्त आहार और मिठाई है जिनका बेहद कम उपयोग होना चाहिए। मधुमेह को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित समय पर डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
क्या आप जानते हैं – मोटापा कम करने के आसान उपाय !
Source : GlaxoSmithKline Healthcare Ltd.
Keywords : Diabetes-diet-tips-in-Hindi

मेरा नाम है डॉ पारितोष त्रिवेदी और मै सिलवासा, दादरा नगर हवेली से हूँ । मैं 2008 से मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा हु और 2015 से इस वेबसाईट पर और हमारे हिन्दी Youtube चैनल पर स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी सरल हिन्दी भाषा मे आप सभी के लिए साझा करने का प्रयास कर रहा हूँ ।
भगवान ने अब तक तो इस बीमारी से बचा रखा है ! बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाई है आपने मधुमेह के विषय में !
Thank u sir..mjhe bhut jaroorat thi information ki
Neem k patte khane se sugar kum ho skti he kya ?