Height बढ़ाने के असरदार उपाय

height badhane ke liye kya diet aur exercise kare 

एक attractive व्यक्तिमत्व के लिए ऊंची Height और Fit Body का होना बेहद जरुरी होता हैं। यही कारण है की हमें हर रोज ईमेल, निरोगिकाया एंड्राइड एप्प और व्हाट्सप्प पर कई लोगो से हमें यह प्रश्न जरूर मिलता है की, height badhane ka tarika kya hai या फिर height badhane ke liye kya diet aur exercise kare 

किसी भी व्यक्ति की लम्बाई अधिकतर 18 वर्ष के आयु तक ही बढ़ती है और उसके बाद लम्बाई का बढ़ना बेहद मुश्किल होता हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों की हाइट बढ़ना जल्दी शुरू हो जाती हैं। भारत में औसतन पुरुषों की लम्बाई 5 फुट 5 इंच है और महिलाओं की औसत लम्बाई 5 फुट हैं। पुरुष चाहते है की उनकी हाइट कम से कम 5 फुट 8 इंच से अधिक हो तो अधिकतर महिलाओं की भी इच्छा होती है की उनकी लम्बाई 5 फुट 5 इंच से अधिक होनी चाहिए।

ऐसे तो किसी भी व्यक्ति की लम्बाई उसके Genes पर निर्भर करती है और इसे एक हद से अधिक बढ़ाना मुश्किल होता हैं। कई कारणों से लोगो की हाइट अपने जेनेटिक हाइट से भी कम हो सकती हैं। आज हम यहाँ पर ऐसे ही उपाय बताने जा रहे है जिससे आपकी लम्बाई सामान्य से कम न रहे और उसे कुछ प्रमाण में उसे बढ़ाया भी जा सके। इन उपाय को अपना कर आप 18 वर्ष की आयु के पश्च्यात भी अपनी लम्बाई को कुछ प्रमाण में बढ़ा सकते हैं।

Height बढ़ाने के विविध उपाय, आहार, योग और व्यायाम से जुडी जानकारी निचे दी गयी हैं :

लम्बाई बढ़ाने के लिए कैसा आहार लेना चाहिए ? (Diet Tips to Increase Height in Hindi)

लम्बाई और हाइट बढ़ाने के लिए आपने पौष्टिक आहार लेना बेहद जरुरी हैं। शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त प्रमाण में मिलने पर शारीरिक वृद्धि सही तरीके से होती हैं।
  1. आपने अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में Calcium और Vitamin D3 लेना अवश्य लेना चाहिए। लम्बाई बढ़ने के लिए आपकी हड्डिया मजबूत और लम्बी होना बेहद जरुरी होता हैं। अपने आहार में दूध, दही, पनीर, चीज और शरीर पर सबह सूर्यप्रकाश लेना बेहद जरुरी होता हैं। पढ़े कैल्शियम की कमी कैसे दूर करे ?
  2. शरीर को बढ़ाने के लिए प्रोटीन बिल्डिंग ब्लॉक की तरह कार्य करता हैं। आहार में मूंगफली, दालें, मांस, मछली, सोयाबीन अंकुरित अनाज का समावेश करे। बच्चों में प्रोटीन की कमी से उनका शारीरिक और मानसिक विकास होना बंद हो जाता हैं। प्रोटीन युक्त आहार की अधिक जानकारी पढ़ने के लिए यहाँ click करे – प्रोटीन का महत्त्व
  3. आहार में पर्याप्त मात्रा में Zinc होना बेहद आवश्यक हैं। जिंक की कमी से बच्चों में कद छोटा रह सकता हैं। आहार में डार्क चॉकलेट, पालक, काजू, चिकन, मशरूम, दूध, दही, बादाम और तरबूज के बिज जैसे पदार्थ  समावेश करे।
  4. शरीर को सही पोषण मिलना शरीर की वृद्धि के लिए बेहद जरुरी होता हैं। शरीर को सही मात्रा में संतुलित आहार कैसे दे यह जानने के लिए यह पढ़े – बच्चो को कैसे दे संतुलित आहार

लम्बाई बढ़ाने के लिए कौन से योग करना चाहिए ? (Yoga for Height in Hindi)

अधिकतर लोगों का मानना होता है की योग केवल ध्यान करना या लम्बी-लम्बी साँसे लेना ही होता हैं। योग केवल मानसिक शांति के लिए नहीं है बल्कि योग करने से शरीर निरोगी रहता है और शारीरिक वृद्धि भी बेहतर होती हैं। बच्चों को शुरुआत से ही योगा क्लास लगाना चाहिए जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से होता हैं।
लम्बाई बढ़ाने के लिए आप निचे दिए हुए योग कर सकते हैं। इन योग की विधि, लाभ और सावधानी से जुडी सम्पूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए केवल निचे दिए हुए योग के नाम पर click करे :
  1. सूर्यनमस्कार 
  2. ताड़ासन 
  3. भुजंगासन 
  4. पश्चिमोत्तानासन 
  5. त्रिकोणासन 
  6. चक्रासन 
  7. कपालभाती 
  8. अनुलोम-विलोम

 

लम्बाई बढ़ाने के लिए कौन से व्यायाम करना चाहिए ? (Exercise for Height in Hindi)

लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम अवश्य करना चाहिए। व्यायाम करने से आपके शरीर में growth hormone बढ़ता है जो की लम्बाई बढ़ने के लिए सबसे जरुरी हैं। आजकल के बच्चे खेलकूद की जगह कंप्यूटर या मोबाइल लेकर घंटों बैठे रहते है और यही वजह है की उनकी हाइट कम रहती है और पेट बड़ा रहता हैं। बच्चों का जहां तक हो सके दौड़-भाग करनेवाले मैदानी खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आप अपनी क्षमता और उपलब्ध सुविधा के अनुसार हाइट बढ़ाने के लिए निचे दिए हुए व्यायाम कर सकते हैं।
  1. चलना / Walking – यह सबसे सस्ता और आसान व्यायाम हैं। धीरे चलने की जगह तेज चलना / brisk walking करना चाहिए। चलने से होनेवाले विविध स्वास्थ्य लाभ की जानकारी पढ़ने के लिए यह पढ़े – रोजाना चलने के स्वास्थ्य लाभ
  2. दौड़ना / Jogging – बच्चों और टीनएजर्स को जॉगिंग करना चाहिए। इससे ग्रोथ हॉर्मोन सक्रीय होकर लम्बाई बढ़ने में मदद होती हैं।
  3. तैराकी / Swimming – तैराकी या स्विमिंग करने से सारे शरीर के स्नायु क्रियाशील होते हैं। यह हाइट बढ़ाने के  मददगार साबित होता हैं।
  4. रस्सी कूदना / Skipping – यह हाइट बढ़ाने के लिए एक और बढ़िया कसरत हैं। रस्सी कूदने से ग्रोथ प्लेट्स सक्रीय होते है और मोटापा भी दूर रहता हैं। रोजाना 10 मिनिट रस्सी कूदने की कसरत अवश्य करे।
  5. लटकना / Hanging – लम्बाई बढ़ाने की इस कसरत को हर कोई जानता हैं। लटकने से हाथ और पैर की मांसपेशियों में खिचाव आता हैं  मजबूत बनती हैं। हड्डियों की लम्बाई मजबूती को बढ़ाने के लिए इस व्यायाम का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
  6. पैर की उंगली पकड़ना / Catch Toe Exercise – सीधे खड़े रहकर और फिर आगे झुककर बिना घुटनों को मोड अपने पैरों की उंगली पकड़ने का व्यायाम करने से आपके स्पाइन की ग्रोथ अच्छे से होती हैं। इस व्यायाम से लम्बाई बढ़ाने में मदद होती हैं।

लम्बाई बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home remedies to increase height)

लम्बाई बढ़ाने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना भी जरुरी होता हैं। इनकी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
  1. नींद / Sleep : हमारा शरीर दिनभर कार्य करता रहता है और ऐसे में उसे पर्याप्त आराम की जरुरत होती हैं। रात में जब हम गहरी नींद सोते है तो शरीर के दिनभर में हुए नुक्सान की भरपायी की जाती हैं। अध्ययन में यह सामने आया है की युवा आयु में गहरी नींद में व्यक्ति की लम्बाई अच्छे से बढ़ती हैं। गहरी नींद के हमारे शरीर पर और भी कई महत्वपूर्ण लाभ होते है जिनकी जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं – गहरी नींद के स्वास्थ्य लाभ !
  2. धूम्रपान / Smoking : धूम्रपान, शराब, गुठखा और तम्बाकू सेवन जैसे नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। इन नशीले चीजों में जहरीले तत्व होते है जो की आपके शरीर में वृद्धि कारक हॉर्मोन पर प्रतिकूल परिणाम कर आपके कद को बढ़ने से रोकते हैं। अगर आप धूम्रपान / स्मोकिंग करते है तो इसे छोड़ने के उपाय जानने के लिए यहाँ click करे – धूम्रपान कैसे छोड़े ?
  3. आसन / Posture : चाहे आप अपने ऑफिस में काम कर रहे हो या घर पर आराम से बैठे हो हमेशा कमर सीधी रखकर बैठने का प्रयास करे। झुककर बैठने से ग्रोथ प्लेट्स पर असर पड़ता है और हाइट बढ़ने में रूकावट हो सकती हैं।
  4. आहार / Diet : दिन में 3 बार आहार लेने की जगह 6 बार थोड़े अंतराल से थोडा-थोडा आहार लेना चाहिए। ऐसा करने से ग्रोथ हॉर्मोन का प्रमाण बढ़ता हैं।
  5. पानी / Water : हाइट बढ़ने के लिए जैसे पोषक पदार्थों की जरुरत होती है ठीक उसी प्रकार पर्याप्त मात्रा में शरीर को पानी की जरुरत भी होती हैं। मौसम और अपने कार्य के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  6. रोग प्रतिकार शक्ति / Immunity : बच्चों की लम्बाई 10 से लेकर 18 साल की उम्र तक बढती है और इस समय उनके स्वास्थ्य के बारे में हमें सजग रहना चाहिए। जो बच्चे हमेशा जल्द बीमार होते है उनकी हाइट भी कम रहती हैं। बच्चों को आसानी से बीमार होने से बचाने के लिए उनकी रोग प्रतिकार शक्ति का मजबूत होना बेहद जरुरी हैं। बच्चों की रोग प्रतिकार शक्ति को कैसा बढ़ाना चाहिए यह जानने के लिए यहाँ click करे – रोग प्रतिकार शक्ति को मजबूत करने के उपाय
  7. मोटापा / Obesity : बच्चों की हाइट बढ़ने की उम्र में अगर बच्चे मोटापे के शिकार हो जाते है तो इसका प्रतिकूल परिणाम उनके ग्रोथ हॉर्मोन पर पड़ता है जिस कारण उनकी लम्बाई नहीं बढ़ती हैं। बच्चों और बड़ों में मोटापा रोकने के उपाय जानने के लिए यह पढ़े – मोटापा कम कैसे करे ?
  8. दवा / Medicine : अगर बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो रहा है और वह बौनेपन का शिकार होता है तो जांच कर अगर बच्चे में ग्रोथ हॉर्मोन की कमी पाई जाती है तब उसे इस हॉर्मोन के इंजेक्शन और दवा देकर लम्बाई बढ़ाने का प्रयास किया जाता हैं। अगर बच्चों में प्रोटीन या कैल्शियम की कमी पाई जाती है तो बच्चों को इनका सप्लीमेंट दिया जाता हैं।
  9. आयुर्वेदिक औषधि / Ayurveda Medicine : लम्बाई बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में योग के साथ कुछ मौखिक दवा का उपयोग भी किया जाता हैं। व्यक्ति के कुपित दोष और प्रकृति के अनुसार दवा दी जाती हैं। इसमें अश्वगंधा, शतावरी, बांस के करील का चूर्ण, शिलाजीत, यष्टिमधु, गुग्गुल, बला, गुडुची और आंवला जैसे औषधि का उपयोग किया जाता हैं।
  10. शल्य क्रिया / Operation : आज कल मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ गया है की ऑपरेशन कर भी लम्बाई बढ़ाने का प्रयास किया जाता हैं। इसे आपके पैर के हड्डी को बिच से अलग कर बिच में टेलीस्कोपिक रोड डालकर हाइट को बढाया जाता हैं।
हाइट बढ़ाने के लिए दिए हुए इन सभी उपायों का फल तत्काल नहीं मिलता है इसलिए संयम रखने की आवश्यकता होती हैं। यह सच है की किसी भी व्यक्ति सही आकलन उसकी बुद्धिमत्ता से होनी चाहिए न की उसकी हाइट को लेकर करना चाहिए। फिर भी, जीवन में अनेक बार हमें नौकरी के लिए, किसी कार्य लिए या अच्छे जीवनसाथी मिलने के लिए भी अच्छी हाइट की जरुरत पता चलती हैं।लोगों की लम्बाई बढ़ाने के इसी इच्छा का फायदा कई कंपनी उठाती है जो हाइट बढ़ाने की दवा के नाम पर साधारण टॉनिक दवा दोगुने दाम में बेच देती हैं। हमें ऐसे प्रलोभन देनेवाली झूटी चीजों दूर रहना चाहिए और कोई भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पूर्व अपने चिकित्सक की सलाह लेना चाहिए।

जरूर पढ़े – बादाम खाने के चमत्कारिक लाभ 

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Facebook या Tweeter account पर share करे !

Leave a comment

खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये सब्जियां इन 5 लक्षणों से पहचाने आपको Blood Cancer है या नहीं गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला?