क्या अस्थमा के रोगी व्यायाम कर सकते हैं ?

अस्थमा के रोगीयो के मन में अकसर ये सवाल आता है की क्या वह भी सामान्य तरीके से व्यायाम कर सकते है ? लगभग सभी अस्थमा के मरीज मुझे जाँच कराते वक्त यह सवाल पूछते है। सवाल पूछना जायज भी है क्योंकि अस्थमा के रोगियों को व्यायाम करते वक्त दिक्कत होती है और कुछ रोगियों में व्यायाम करने से अस्थमा का गंभीर दौराभी आ सकता है।

अस्थमा के रोगी यह बात समझ ले की अस्थमा होने का मतलब यह नहीं है की उन पर कोई प्रतिबन्ध लगा है।
आप सामान्य तरह से व्यायाम कर सकते है। बच्चे भी सामान्य तरह से खेलकूद कर सकते है जीससे उनका शरीर तंदुरस्त रहेंगा।

अस्थमा में रोगियों ने कैसा व्यायाम करना चाहिए और व्यायाम करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसकी जानकारी निचे दी गयी हैं :

Asthma-and-Exercise-In-Hindi
Image courtesy of Vlado at FreeDigitalPhotos.net

अस्थमा और व्यायाम
Exercise and Asthma in Hindi

अस्थमा के रोगीयो को सामान्यरूप से व्यायाम करने के लिए कुछ बातो का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए जिनका जीक्र  नीचे किया गया है :-

  • अस्थमा नियंत्रण में होने पर अस्थमा के रोगी सामान्य रूप से व्यायाम कर सकते है। 
  • व्यायाम करते समय अगर आपको साँस लेने में या छोड़ने में परेशानी होती है, सिटी जैसा आवाज आता है, छाती में भारीपन लगता है या छाती कफ से भरी हुई लगती है तो समझ ले की आपका अस्थमा नियंत्रण में नहीं है। 
  • व्यायाम करने के १० मिनिट पहले अपनी दवा ले। 
  • अकेले कभी व्यायाम ना करे। 
  • शुरुआत में हल्का फुल्का व्यायाम करे और फिर अपनी क्षमता अनुसार धीरे धीरे व्यायाम को बढ़ाये।
  • व्यायाम करते समय हमेशा अपनी दवा साथ में रखे जीससे आपको तुरंत आराम पहुचता है। 
  • अस्थमा के अन्य कारणों से अपना बचाव करे। उदहारण के लिए – ठंडी हवा, फूल के पराग कन, प्रदुषित हवा, धुल, धुआ और अन्य।
  • व्यायाम को हमेशा धीरे-धीरे घटाकर बंद करे। 
  • सर्दी-जुखाम या वायरल इन्फेक्शन होने पर कसरत ना करे। 
  • अगर आपको एलर्जिक अस्थमा है तो घर के बाहर या जिस जगह पर धुल मिटटी ज्यादा है वहा कसरत करने से बचे। 
  • ठन्डे मौसम में घर के अन्दर व्यायाम करे या मुंह पर मास्क या स्कार्फ लगाकर व्यायाम करे। 
  • सही तरीके से प्राणायाम करे जीससे आपकी श्वसन तंत्र मजबूत और निरोगी होंगा।
ऊपर दिए हुए निर्देशों का ठीक से पालन करने पर आप अस्थमा में आसानी से व्यायाम कर सकते है जिससे आप का शरीर और मन तंदूरस्त रहेंगा।

अस्थमा संबंधी संपूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे – अस्थमा  

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook या Tweeter account पर share करे !

आपसे अनुरोध है कि आप आपने सुझाव, प्रतिक्रिया या स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न निचे Comment Box में या Contact Us में लिख सकते है !

2 thoughts on “क्या अस्थमा के रोगी व्यायाम कर सकते हैं ?”

  1. उपयोगी जानकारी सर थैंक्स। आपसे अनुरोध है कि वर्ड वेरिफिकेशन हटा दें टिप्पणी करने में दिक्कत होती है।

Leave a comment

गर्मी में कौन सा फल खाना है सबसे फायदेमंद, जानकर हैरान रह जाएंगे! कई देशो में BAN है यह जानलेवा दवा ! सावधान !! डॉक्टर क्यों कहते हैं गर्मी में खाना चाहिए केला? भीषण गर्मी कर रही है बेहाल? ये एक प्राणायाम देगा राहत होली पर भांग का नशा कैसे उतारे ?