पीरियड्स के दर्द से  हो गए हैं परेशान?  ये 5 योगासन  दिलाएंगे आपको राहत!

मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए कुछ योगासन बहुत उपयोगी हो सकते हैं।

बालासन (Child's Pose) श्रोणि क्षेत्र की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।

मार्जरासन (Cat-Cow Pose): रीढ़ की हड्डी को गतिमान बनाता है और लचीलापन बढ़ाता है। पेट के अंगों को कोमल मालिश प्रदान करता है, संभावित ऐंठन से राहत देता है।

पश्चिमोत्तानासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को फैलाता है, दर्द और ऐंठन को कम करता है। शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है, जिससे आराम मिलता है।

अनुलोम विलोम इस ध्यान लगाने वाले प्राणायाम से पीरियड्स के तनावपूर्ण लक्षणों को कम करने में मदद करती है। मन को शांत करता है और समग्र रूप से तनाव कम करता है।

त्रिकोणासन   पैरों के अंदरूनी हिस्से और कमर की मांसपेशियों को फैलाता है, जिससे ऐंठन से राहत मिलती है। रक्त संचार को श्रोणि क्षेत्र में सुधारता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करते है यह योग !  मोटापा होगा छूमंतर !