शराब और सिगरेट से ख़राब है शुगर का नशा !

शक़्कर या शुगर से केवल कैलोरीज प्राप्त होती है और इसमें पोषक तत्वों की मात्रा न के बराबर होती है।

अध्ययनों से पता चला है कि शक्कर मस्तिष्क  में डोपामाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर को उत्तेजित करती है, जो आनंद और उत्साह   से जुड़ा होता है।

यह डोपामाइन रिलीज, नशे की लत का एक समान अनुभव पैदा कर सकता है, जिससे व्यक्ति अधिक शक्कर का सेवन करने के  लिए प्रेरित होता है।

शक्कर कैलोरी में उच्च होती है, और इसका अधिक सेवन वजन बढ़ने और मोटापे का कारण बन सकता है।

शक्कर ब्लड शुगर लेवल को तेज़ी से बढ़ा सकती है।  समय के साथ, यह डायबिटीज के विकास का खतरा बढ़ा सकता है।

शक्कर रक्त में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकती है, जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ाते हैं।

शुगर के अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा दोगुना तक बढ़ जाता हैं। 

अध्ययन से पता चला है की शुगर के अधिक सेवन से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता हैं। 

विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करे ?