मकर संक्रांति पर तिल गुड़ खाने के पीछे क्या है राज ? 

मकर संक्रांति पर तिल गुड़ खाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इसके पीछे कई धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं हैं।

तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। तिल खाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

गुड़ का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। सूर्य देव को जीवन का देवता माना जाता है। गुड़ खाने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इसलिए  इस दिन तिल और गुड़ खाने से दोनों  देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

तिल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।  गुड़ में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल्स,  आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट की आवश्यकता होती है। तिल और गुड़ दोनों ही गर्म तासीर के होते हैं। इसलिए इनका सेवन सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट प्रदान करता है।

सर्दियों में क्यों बढ़ते है  हार्ट अटैक के मामले ?  पढ़े पूरी जानकारी !