कपालभाति कब नहीं करना चाहिए चाहिए? पढ़े डॉक्टर की राय 

कपालभाति एक उपयोगी प्राणायाम है पर कुछ विशेष लोगो को इससे नुकसान भी हो सकता हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगी को कपालभाति प्राणायाम नहीं करना चाहिए।  अगर बीपी 140/90 या इससे कम है तो 5 मिनिट तक कर सकते हैं। 

हर्निया की समस्या होने पर कपालभाति नहीं करना चाहिए। पेट पर दबाव आने से समस्या बढ़ सकती है। 

एसिडिटी या पेट में अल्सर की समस्या होने पर कपालभाति नहीं करना चाहिए। पेट पर दबाव आने से यह समस्या  बढ़ सकती है। 

प्रेगनेंसी में कपालभाति नहीं करना चाहिए। पेट पर दबाव आने से गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। 

महिलाओं ने पीरियड्स के दौरान कपालभाति नहीं करना चाहिए। पेट पर दबाव आने से अधिक ब्लीडिंग का खतरा होता हैं। 

खाना खाने के बाद 2 घंटे तक कपालभाति नहीं करना चाहिए। पेट पर दबाव आने से पाचन ठीक से नहीं होता है और एसिडिटी बढ़ सकती हैं। 

हार्ट की पम्पिंग कमजोर होने पर  कपालभाति नहीं करना चाहिए। कपालभाति से हार्ट पर दबाव आने से सांस लेने में दिक्क्त हो सकती हैं। 

पीने के पानी का टीडीएस कितना होना चाहिए?