रोजाना एक सेब खाने से  क्या होता है?

सेब न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, K, B6, पोटैशियम और भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं। 

सेब में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता हैं। 

सेब में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को साफ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है, इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

सेब में कम कैलोरी और भरपूर फाइबर होता है जो आपको  वजन कम करने में मदद करता है।

सेब में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

सेब कुरकुरे फल होते हैं जिन्हें चबाने से मसूड़ों की मालिश होती है और दांत साफ होते हैं।

सेब में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

कीवी फल खाने के अद्भुत फायदे !