सर्वाइकल कैंसर से  बचाव का हथियार

डॉक्टर्स की मानें तो देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे कॉमन कैंसर है।  इसकी वजह से हर साल हजारों महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं। 

भारत सरकार ने इस वर्ष बजट में घोषणा की है की सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए महिलाओं को HPV वैक्सीन दी जाएँगी। 

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन उपलब्ध है और सही उम्र में वैक्सीन लगवाने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा 98 पर्सेंट तक कम किया जा सकता है। 

डॉ. सारिका गुप्ता के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 9 से 14 साल की सभी लड़कियों को HPV वैक्सीन लगवानी चाहिए।  यह वैक्सीन कैंसर से 98 पर्सेंट तक बचाव कर सकती है। 

15 या इससे ज्यादा उम्र की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन की 2 से 3 डोज लेनी पड़ती हैं।  यह वैक्सीन 26 साल तक सबसे ज्यादा इफेक्टिव है और ज्यादा उम्र की महिलाओं पर कम असर करती है। 

सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और उपचार की पूरी जानकारी विस्तार में पढ़े।