हमारे लिवर में कुछ फैट सामान्यतः रहता है लेकिन अगर यह लीवर के वजन से 5% से 10% बढ़ जाए तो इसे Fatty Liver कहा जाता है।

रोज़ाना योग और प्राणायाम से Fatty Liver से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

भुजंगासन: यह आसन पाचन में सुधार करता है, वसा को कम करता है, और लिवर के कार्यों को बेहतर बनाता है।

धनुरासन: यह पेट के अंगों की मालिश करता है, लिवर को उत्तेजित करता है, और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाता है।

नौकासन: यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, और लिवर के कार्यों को बढ़ाता है।

कपालभाति प्राणायाम: इस शक्तिशाली श्वास तकनीक से लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायता मिलती है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।

फ़ैटी लिवर के कारण, लक्षण और उपचार की पूरी जानकारी यहाँ पढ़े!