डेंगू रोग मे रोगी के शरीर मे प्लेटलेट्स तेजी से कम  होते हैं। 

एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर मे  प्लेटलेट्स की संख्या 1.5 लाख से 4.5 लाख होती हैं। 

प्लेटलेट्स की संख्या  1.5 लाख से कम होने पर इसे प्लेटलेट्स की कमी या Thrombocytopenia  कहा जाता हैं। 

डेंगू बुखार मे वायरस रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर आक्रमण करता है जिससे प्लेटलेट्स नष्ट होते है। 

डेंगू वायरस बोन मैरो को भी प्रभावित कर सकता है, जो प्लेटलेट्स का निर्माण करता है। इससे प्लेटलेट काउंट कम हो सकता है।

डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होने के कारण, रोगियों को रक्तस्राव की समस्या हो सकती है, जिसमें नाक से खून बहना, मसूड़ों से खून बहना, और त्वचा पर चोट लगने पर भी अधिक खून बहना शामिल है।

डेंगू बुखार के कारण, लक्षण और उपचार की पूरी जानकारी यहाँ पढे।