दोपहर के खाने के बाद न
   करे यह गलतिया !


हमारा पेट खाने को हजम करके सारे जरूरी पोषण हमें एनर्जी के तौर पर देता है पर उसी समय हमारे पेट थोड़ा संवेदनशील भी होता है। हमारा पाचन तंत्र उस समय ठीक से कार्य नहीं कर पाता जब आप उसे तकलीफ देते हैं। 

इसलिए दोपहर में लंच करने के बाद 15 से 20 मिनिट तक आराम करना जरुरी होता है। 
आइए जानते हैं कि लंच के बाद कई लोग क्या-क्या गलतियां करते हैं जिससे उनके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है :

           1.दांतों को ब्रश करना  
अगर आपने कोई सिट्रस एसिड वाला आहार खाया है तो दांतों को ब्रश करने से दातों की परत तुरंत उतर जाएगी। इस परत को Enamel कहते हैं।

        2. बहुत ज्यादा पानी पीना
अगर आप खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे पेट की कई बीमारियां भी हो सकती है।

Your Page!

             3. फल
खाने के बाद फल खाने से पेट के एसिड में फल सड़ने लगता है और गैस की समस्या बढ़ जाती हैं। फल खाना ही है तो खाना खाने के 1 घंटा पहले या खाना खाने के 2 घंटे बाद खाना चाहिए।

            4. सोना
खाने के बाद सोने से आपको गैस त्वचा रोग, कब्ज जैसे समस्या हो सकती है । दोपहर में खाने के बाद सोने से शरीर में Toxin निर्माण होता है जो काफी सारे बिमारियों की जड़ होता हैं। 

Your Page!

              5. चाय 
चाय में टैनिन होता है जिससे पेट में प्रोटीन का पाचन नहीं होता और आयरन का अवशोषण नहीं होता हैं। अगर चाय पीना ही है तो खाने के 2 घंटे बाद चाय पीना चाहिए।