Ebola virus का आकर Microscope से देखने पर एक मुड़े हुए धागे जैसा दीखता है। Ebola virus की 5 प्रकार की किस्मे है जिनमे से 4 किस्मे इंसानो के लिए खतरनाक होती है। अभी तक Ebola से बचने के लिए कोई दवा या टिका / Vaccine का निर्माण नहीं हुआ है। Ebola को Hemorrhagic Fever भी कहते है क्योकि Ebola का संक्रमण होने पर शरीर में कही से भी रक्तस्त्राव / Bleeding हो सकती है। Ebola का संक्रमण होने पर लगभग 90 % रोगीओं की मृत्यु हो जाती है।
इबोला के कारण, लक्षण और उपचार की जानकारी निचे दी गयी हैं :
ईबोला का कारण, लक्षण और उपचार
Ebola कैसे फैलता है ?
Ebola का संक्रमण कई तरह से हो सकता है। इसकी संक्षिप्त जानकारी निचे दी गयी है :
- Ebola virus से संक्रमित जानवर जैसे की बंदर, चमदागड या सूअर इत्यादि जानवरो के या संक्रमित रोगी के पसीने, लार, संक्रमित खून या मल के सीधे संपर्क में आने से यह फैलता है।
- संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध।
- संकमित व्यक्ति के शव से संपर्क।
- संक्रमित सुई / Needle से।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाली चीजे जैसे कपडे, बर्तन, टॉवेल इत्यादि।
- जो रोगी Ebola के संक्रमण होने के बाद ठीक होने में सफल हो जाते है, ऐसे रोगी के वीर्य / Semen अगले 7 हफ्ते तक Ebola के संक्रमण को फैला सकते है।
अच्छी बात यह है की, Ebola Virus का संक्रमण सांस के जरिए (Airbone) नहीं फैलता है, इसका संक्रमण रोगी से सीधे संपर्क में आने पर ही होता है।
Ebola के लक्षण क्या है ? Ebola symptoms in Hindi
- प्रथम 7 से 9 दिन (शुरूआती दौर)
- बुखार
- सरदर्द
- कमजोरी
- दस्त
- आँखे लाल होना
- गले में कफ जमा होना
- स्नायु में कमजोरी या जकड़ाहट
- तेज बुखार
- खून की उलटी
- निष्क्रिय व्यवहार
- त्वचा पर चोट या त्वचा के निचे खून जमा होना
- आँख, नाम, मुंह या गुद मार्ग से रक्तस्त्राव होना
- मस्तिष्क को क्षति
- बेहोश होना
- दौरा पड़ना
- शरीर के अंदर ज्यादा मात्रा में रक्तस्त्राव
- अंत में मृत्यु
Ebola के निदान हेतु निम्नलिखित परिक्षण / Laboratory Tests किए जाते है :
- Antibody-Capture Enzyme-Linked Immunosorbent Assay (ELISA)
- Antigen detection test
- Serum neutrilization test
- Reverse Transcriptase Polymerase Chain Reaction (RT-PCR) Assay
- Electron Microscopy
- Virus Isolation
Ebola से बचने के लिए क्या करना चाहिए ?
- Ebola के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉकटर से जाँच करा ले।
- अच्छे साबुन या Hand sanitizer से हाथ धोए।
- खाना अच्छे से पकाए।
- मांसाहार लेने से बचे।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में जाने से बचे।
- जिस जगह पर Ebola के रोगी ज्यादा मात्रा में पाए जाते है ऐसी जगह जाने से बचे।
- लोगो से अनावश्यक हाथ मिलाना या संपर्क करना टाले।
- अपने घर और आसपास सफाई रखे।
- मच्छरों को न पनपने दें।
- जानवर द्वारा कटा हुआ आलूबुखारा / Plum न खाए।
- किसी भी अनजान / अपरिचित व्यक्ति या जानवर से बचिए।
- मृत व्यक्ति या जानवर के पास जाने की कोशिश न करे।
- Ebola से मरने वाले व्यक्ति या जानवर के कपडे, चददर या उपयोग में ली जानेवाली चीजो को न छुए।
- भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।
- औपचारिकता दिखाने के लिए अस्पताल न जाए।
- अपने आसपास के लोगो को Ebola संबंधी जानकारी दे और सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करे।
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook या Tweeter account पर share करे !

मेरा नाम है डॉ पारितोष त्रिवेदी और मै सिलवासा, दादरा नगर हवेली से हूँ । मैं 2008 से मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा हु और 2015 से इस वेबसाईट पर और हमारे हिन्दी Youtube चैनल पर स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी सरल हिन्दी भाषा मे आप सभी के लिए साझा करने का प्रयास कर रहा हूँ ।
Thanks for sharing this information. Let's try to spread the word as far as we can..
वाकई काबिले तारिफ आर्टिकल प्रितोश जी। आप बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैँ। आपको शुभकामनायेँ।
उपयोगी लेख है