आप स्वस्थ रहने और Weight Loss करने के प्रयास में चलने के महत्त्व पर प्रश्न उठा सकते है, क्योंकि ये बहोत ही आसान लगता है और महसूस होता है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती। लेकिन तथ्य यह है कि, चलने के कई गुण और लाभ है और यदि आपने व्यायाम नियमित शुरू नहीं किया है तो ये सचमुच एक बेहतरीन शुरुआत है।
यदि आप पहले से कड़ी मेहनत कर रहे है, तो सुविधाजनक महसूस होने पर आप इसे भी जारी रख सकते है। आप रोज सुबह देखते होंगे की आपके कई परिचित लोग रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करते हैं। आपने यह भी महसूस किया होंगा की जो लोग सुबह चलने की कसरत करते है वह दिनभर ज्यादा एनरजेटिक रहते हैं।
चलने के आपके शरीर के लिए और क्या-क्या लाभ है इसकी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
![]() |
Walking is Man’s best Medicine – Hippocrates |
चलने के क्या लाभ है ? Health benefits of Walking in Hindi
चलने के निम्नलिखित लाभ है :
- इसे कोई भी कर सकता है : तैरना, बास्केटबॉल, जिम से हटकर चलना एक ऐसी गतिविधि है, जो सभी कर सकते है।
- इसे अपनी गति से करे : धीमा चलने से तेज चलना शरीर के लिए ज्यादा लाभदायी है। तेज या धीमा यह आप पर निर्भर है। आप अपने सेहत के हिसाब से अपने चलने कि गति निर्धारित कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है आप जहाँ चाहे वहाँ चल सकते है।
- चलना आसान है : चलते समय आपको अन्य व्यायाम कि तुलना में अधिक प्रयास कि जरुरत नहीं होती है।
- चलना मजेदार है : अन्य व्यायाम कि तुलना में चलना अधिक मजेदार है। दर्शनीय स्थान पर जाए, वॉकमेन से संगीत सुने या अपने जीवनसाथी या मित्र के साथ टहल सकते है।
- ये सस्ता है : अन्य व्यायाम कि तुलना में इसमें ज्यादा खर्च करने कि जरुरत नहीं है। आपको महंगे साधनो या जूतो कि जरुरत नहीं होती।
- अन्य स्वास्थवर्धक फायदे : रोजाना चलने से शरीर को निम्नलिखित फायदे होते है।
- शरीर को स्फूर्ति मिलती है।
- घुटने और कुल्हो कि हड्डिया मजबूत होती है।
- मांसपेशिया मजबूत बनती है।
- शरीर में रक्त का संचारण बढ़ता है और रक्तचाप नियंत्रण में सहायता होती है, जो कि आपके ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है।
- अतिरिक्त वजन कम करने में मदद होती है।
- खाना पचाने में मदद मिलती है और कब्ज नहीं होती है।
- आप खुद को चुस्त और fresh महसूस करते है।
- तनाव कम हो जाता है।
- कई तरह के Cancer और Diabetes होने का खतरा कम हो जाता है।
- यह दौड़ने से आसान और कम जोखिमवाला व्यायाम है।
- सुबह ताज़ी हवा में चलने से रोग प्रतिकार शक्ति बढती है।
प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट तक चलने का लक्ष्य रखे। आप अपने दैनंदिन काम-काज में जितना चलते है उससे अतिरिक्त 30 मिनिट तक चलना आपके सेहत के लिए जरुरी है। यदि आपको यह एक बार में करना कठिन लगे तो दस-दस मिनिट में 3 बार चले। आप आपके उपयुक्त समय अनुसार चल सकते है। चलने के उपयुक्त समय के लिए निचे कुछ सुझाव दिए है :
- चलने के लिए सुबह 30 मिनिट पहले उठ जाए।
- भोजन करने के कुछ समय बाद चले।
- काम में अवकाश के वक्त चले।
- काम के बाद चले।
- रात के भोजन पश्च्यात चले।
- सोने से पहले चले।
हर दिन चलने का प्रयास करे। यदि आपको लगे कि 30 मिनिट ज्यादा है तो आप 30 मिनिट से कम समय जैसे 15 मिनिट या अतिरिक्त चलते हुए शुरुआत कर सकते है। अपनी क्षमता से कम मेहनत करते हुए शुरू करने से कोई नुक्सान नहीं है, लेकिन अधिक कठोरता से शुरुआत करने से तकलीफ हो सकती है और यह निराशाजनक हो सकता है।
चलने को अपने हर दिन का हिस्सा बना ले जैसे Tooth Brush करना या स्नान करना। सिर्फ इसी तरह से ये आपकी जीवनशैली का हिस्सा बन सकता है। यदि आप एक या दो दिन चुक भी जाए तो बिलकुल चिंता नहीं करे, क्योंकि ये चलने कि आपकी जीवनशैली का हिस्सा बनाने कि दीर्घकालीन तस्वीर है, जो एक या दो बार चुक जाने से कही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अगर आपको पहले से ह्रदय रोग, संधिवात या अन्य कोई बीमारी है जिसमे चलने में तकलीफ हो सकती है जैसे घुटने में दर्द, सांस फूलना, सीने में दर्द या अन्य कोई समस्या हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर कि सलाह ले।
अगर आपको यह लेख उपयोगी लगता है तो कृपया इस लेख को निचे दिए गए बटन दबाकर अपने Google plus, Facebook या Tweeter account पर share करे !

मेरा नाम है डॉ पारितोष त्रिवेदी और मै सिलवासा, दादरा नगर हवेली से हूँ । मैं 2008 से मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा हु और 2015 से इस वेबसाईट पर और हमारे हिन्दी Youtube चैनल पर स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी सरल हिन्दी भाषा मे आप सभी के लिए साझा करने का प्रयास कर रहा हूँ ।
आप खुद को चुस्त और fresh महसूस करते है।
तनाव कम हो जाता है।
कई तरह के Cancer और Diabetes होने का खतरा कम हो जाता है।
यह दौड़ने से आसान और कम जोखिमवाला व्यायाम है।
सुबह ताज़ी हवा में चलने से रोग प्रतिकार शक्ति बढती है।
शानदार और उपयोगी जानकारी